फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The moon appeared... the month of Ramadan began

Jhansi News: नजर आया चांद... शुरू हुआ माह ए रमजान

Tue, 12 Mar 2024 12:31 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 12 Mar 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
The moon appeared... the month of Ramadan began
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। सोमवार शाम को आसमान में चांद का दीदार होने के साथ ही माह ए रमजान का आगाज हो गया। चांद दिखने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। साथ ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की गई। मंगलवार को रोजेदारों ने सहरी कर पहला रोजा रखा।
सोमवार को मगरिब की नमाज अदा होते ही मुस्लिम बस्तियों में बच्चों और महिलाओं ने चांद के दीदार के लिए छतों का रुख किया। पुरुष भी मस्जिदों में नमाज अदाकर आसमान को निहारते नजर आए। मस्जिद बिसाती बाजार में रुय्यत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक के दौरान चांद की तस्दीक की गई। चांद दिखने के बाद हिलाल कमेटी के सदस्यों ने रमजान माह शुरू होने का एलान किया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुकद्दस रमजान की बधाई दी। बैठक में मौलाना खुर्शीद, मुफ्ती खालिद, मौलाना एजाज, मौलाना रिजवान, हाफिज रियाज, हाफिज असद मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
एक नेकी का मिलता है 70 गुना सवाब
मुफ्ती आरिफ नदवी ने बताया कि माह ए रमजान को रहमत, बरकत और इबादत का महीना कहा जाता है। इस पाक महीने में सवाब (पुण्य) का दर्जा 70 गुना अधिक होता है। इसके चलते मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक भूखे प्यासे रहकर ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत में गुजारते हैं। लोगों की भलाई के काम करते हैं। इस महीने में ही लोग जकात अदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शैतान को कर दिया जाता है कैद
मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि मुकद्दस रमजान की शुरुआत होते ही दोजख (नरक) के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। इसके साथ ही जन्नत के सातों दरवाजे मोमिनों के लिए खुल जाते हैं। साथ ही शैतान को भी कैद कर दिया जाता है। रमजान में मृत्यु होने पर इंसानी रूह सीधी जन्नत में दाखिल होती है। ईद-उल-फितर के बाद उसके ही आमालों (कर्मों) का हिसाब-किताब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed