{"_id":"61818ef8678b91508c4023d9","slug":"the-market-remained-buzzing-on-dhanteras-turnover-of-60-crores-jhansi-news-jhs208050036","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार रहे गुलजार, 60 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार रहे गुलजार, 60 करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन
झांसी। धनतेरस पर महानगर के बाजारों में भारी भीड़ रही। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, कपड़े और सराफा में जमकर कारोबार हुआ। कोरोना संक्रमण के चलते बाजार में जो सुस्ती छाई हुई थी, धनतेरस पर वह खत्म होती नजर आई। हर दुकान में ग्राहकों का मेला लगा रहा। धनतेरस पर लोगोें ने एक दिन में ही 60 करोड़ से अधिक खर्च कर डाले।
कोराना की दूसरी लहर के बाद से बाजार में सुस्ती छाई हुई थी, लेकिन नवरात्र की शुरुआत से ही बाजार से सुस्ती दूर हो गई। लोग त्योहार को लेकर बाजार पहुंचने लगे। मंगलवार को धनकुबेर के पूजन के साथ रोशनी का पर्व दीपावली शुरू हो गया। धनतेरस पर बाजार पूरी तरह गुलजार हो गए। सुबह से ही बाजारों में चहल पहल रही। शहर क्षेत्र के मानिक चौक, कोतवाली, टकसाल, गांधी रोड, बिसाती बाजार, मालिन चौराहा, बड़ा बाजार, गांधी रोड, सुभाष गंज, रानीमहल के अलावा सीपरी, सदर व प्रेमनगर के बाजार में ग्राहक देर रात तक खरीदारी करते रहे। शगुन के तौर पर लोगों ने गणेश- लक्ष्मी, चांदी के सिक्के, चांदी के नोट, बर्तन, ज्वैलरी की खरीदारी की। बर्तनों की दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं रही। ग्राहकों ने गिलास, चम्मच, कटोरी, भगोने, कॉकरी सेट्स पसंद किए गए। कपड़ा, जूते-चप्पल भी खूब खरीदे गए। फल- फूल, दीया- ग्वालिन, मिठाई, खील- बतासों, सजावट का सामान, मोमबत्ती का बाजार भी जमकर चढ़ा। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक और कपड़ों के प्रतिष्ठानों पर भी खूब धन वर्षा हुई।
ऑटोमोबाइल बाजार पर बरसा धन
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार में खूब धनवर्षा हुई। महानगर के 20 से अधिक ऑटोमोबाइल प्रतिष्ठानों पर दो सौ से अधिक चार पहिया (कार) गाड़ियां और डेढ़ हजार से अधिक दो पहिया वाहन बिके। उसी हिसाब से कारोबारियों ने गाड़ियों का इंतजाम कर रखा था। वाहन खरीदने पर ग्राहकों को उपहार दिए गए। धनतेरस पर 25 करोड़ से अधिक की बिक्री का अनुमान है।
विज्ञापन
सराफा में खूब खरीदे गए हल्के वजन के आभूषण
धनतेरस पर सक्षम लोगों की कोशिश रही कि इस अवसर पर वह अपनी सामर्थ्य के हिसाब से कोई न कोई कीमती जेवरात जरूर खरीदें। धनतेरस पर ग्राहकों ने हल्के वजन के हार, अंगूठी, झुमकी, हल्के वजन के बड़े झुमके, सोने की पायल, बिछिया, चांदी की लक्ष्मी- गणेश की मूर्तियां, बर्तन, सिक्के खरीदे। ग्राहकों को लुभाने के लिए एक निश्चित खरीद के बाद रियायत भी दी गई। सराफा में 10 करोड़ से अधिक की बिक्री का अनुमान है।
कपड़ों की दुकानों पर लगा रहा मेला
शहर की ज्यादातर रेडीमेड कपड़े की दुकानों और शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ रही। नई डिजाइन के कुर्ता पजामा व चेक की शर्ट खूब खरीदी गईं। महानगर में कपड़ों का एक करोड़ 25 लाख से अधिक का कारोबार हुआ।
एक करोड़ के बिक गए बर्तन
धनतेरस पर लोगों की कोशिश रहती है कि इस अवसर पर वह अपनी सामर्थ्य के हिसाब से कोई न कोई बर्तन अवश्य खरीदें। महानगर में बर्तनों की 50 से अधिक दुकानें हैं। इस दौरान लोगों ने थाली, चम्मच, गिलास, स्टील की टंकी, चमचे समेत कई आइटम खरीदे। धनतेरस पर एक करोड़ से अधिक के बर्तन बिक गए।
स्मार्ट एलईडी टीवी ने किया आकर्षित
धनतेरस पर सजे इलेक्ट्रॉनिक बाजार में मोबाइल के हर फंक्शन की खूबी के साथ ‘स्मार्ट’ एलईडी टीवी को ग्राहकों ने बहुत पसंद किया। साथ ही फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एयरकंडीशनर, माइक्रोबेव, मिक्सी, आयरन प्रेस, गैस गीजर, इलेक्ट्रिक गीजर, सोलर लाइट, कूलर, बैटरी, वाटर कूलर खरीदे गए। इलेक्ट्रॉनिक बाजार में चार करोड़ से अधिक की बिक्री हुई।
ग्राहकों को महंगे फर्नीचर ने अपनी तरफ खींचा
धनतेरस पर फर्नीचर की कई किस्में उपलब्ध हैं। महंगे फर्नीचर की कई किस्में लोगों को लुभाती रहीं। चाइनीज फर्नीचर से लोगों का मोह भंग हो रहा है। ग्राहकों ने सोफा, डाइनिंग टेबल, सेंटर टेबल, ड्रेसिंग टेबल, डबल बेड की खरीदारी की। एक दिन में दो करोड़ से अधिक का फर्नीचर बिक गया।