{"_id":"58d17bd04f1c1bb6681a41df","slug":"the-map-does-not-pass-the-structure-of-the-colony-collapses","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शा पास नहीं, कॉलोनी का ढांचा ध्वस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्शा पास नहीं, कॉलोनी का ढांचा ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
नक्शा पास नहीं, कॉलोनी का ढांचा ध्वस्त
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी विकास प्राधिकरण ने सिजवाहा में बिना नक्शा पास कराए तैयार किया जा रहा वीआरसी कालोनी की नालियों और सड़क का स्ट्रक्चर ध्वस्त कर दिया। इससे पूर्व जेडीए ने कॉलोनी स्वामी को नोटिस देकर जवाब मांगा था, लेकिन उसने नोटिस लेने से मना कर दिया। ऐसे में डीएम के आदेश पर प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
जेडीए को सूचना मिली थी कि सिजवाहा में करौंदी माता मंदिर के पीछे बिना ले आउट प्लान स्वीकृत कराए वीआरसी कालोनी बनाई जा रही है। कालोनी में सड़क और नालियों का काम चल रहा है। इस पर जेडीए ने वीर सिंह व चतुर सिंह के नाम नोटिस जारी किए। लेकिन, नोटिस का जवाब देने कोई नहीं आया। इस पर जेडीए ने कालोनी ध्वस्ती करने के आदेश दिए। जब जेडीए कर्मचारी कार्रवाई का आदेश लेकर कालोनी स्वामी के पास पहुंचा तो उसने आदेश लेने से मना कर दिया और एक विजिटिंग कार्ड दिया कि इस पर लिखे मोबाइल नंबर पर प्रधानजी से बात कर लेना।
इसकी रिपोर्ट जेडीए सचिव आरपी मिश्रा ने जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला को दी और कालोनी में बन रही सड़क व नालियों का निर्माण ध्वस्त करने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मांग की। जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरा अमला मौके पर पहुंचा और अवैध कालोनी में चल रहा सड़क व नाली का निर्माण ध्वस्त करा दिया। इस मौके पर सहायक अभियंता सोमेश, डीके शर्मा, शोभाराम शर्मा, पीके पटैरिया, एनके थापक, आरपी गुप्ता मौजूद रहे।