फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The lights kept on for five hours in the officers' colony, the phone kept ringing

अफसरों की कालोनी में पांच घंटे गुल रही बत्ती, घनघनाते रहे फोन

Wed, 01 Jun 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The lights kept on for five hours in the officers' colony, the phone kept ringing
झांसी। मंगलवार को अफसरों ने भी बिजली संकट का सामना किया। ट्रांसफारमर फुंक जाने से आफिसर कालोनी की बत्ती पांच घंटे गुल रही। बिजली घरों पर अफसरों के फोन घनघनाते रहे। कब ट्रांसफारमर सही होगा। कितनी देर बाद बिजली आएगी यह सवाल दिन भर गूंजते रहे।
विज्ञापन

शाम को साढ़े चार बजे महानगर स्थित हाइडिल कॉलोनी फीडर से जुड़े ऑफिसर कॉलोनी में रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया। ट्रांसफार्मर के खराब होते ही इस क्षेत्र से जुड़े तकरीबन 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में क्षेत्र के लोगों को बिजली और पानी की समस्या से पांच घंटे तक जूझना पड़ा। लगातार पांच घंटे की आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी बोल गए। रात को करीब दस बजे बिजली आई। एसडीओ पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर से अचानक धुआं आने के बाद बिजली सप्लाई बंद करा दी गई। इसके बाद ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराकर दोबारा से बिजली आपूर्ति को सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed