फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The layers of the 35-year-old case are now being unraveled

Jhansi News: 35 साल पुराने मामले की अब उधेड़ी जा रहीं परतें

Sat, 24 May 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The layers of the 35-year-old case are now being unraveled

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। बबीना में वर्ष 1990 में ग्राम सभा की जमीन पर बनी दुकानों को लेकर 35 साल बाद दो अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक इस मामले में कई परतें उधेड़ी जा चुकी हैं, जबकि बहुत कुछ अभी बाकी है। अभी तक टीम दो बार बैठक कर जांच भी कर चुकी है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है।

ग्राम सभा रक्सा में 90 दुकानों का निर्माण कराने का मामला तब तूल पकड़ा, जब उन्हें खाली कराने का आदेश हुआ। सेवाराम राजपूत ने अपनी शिकायत में इन दुकानों को अवैध बताया था। डीएम ने इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी। उद्यान अधीक्षक और सहायक अभियंता सिंचाई को जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच रिपोर्ट तीन दिन में दी जानी थी, लेकिन कमेटी ने मामले की तह तक जाने के लिए एक सप्ताह से अधिक और समय मांगा है। डीएम ने सहमति देते हुए जांच जारी रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन




टीम अब तक पंचायत भवन में बैठक कर पूर्व प्रधान, वर्तमान व 1990 से अब तक रहे प्रधानों से पूछताछ कर चुकी है। 1990 से अब तक खंड विकास अधिकारी पद पर तैनात रहे लोगों से भी पूछताछ कर कुछ पत्रावलियां जांच में शामिल की गई हैं। डीपीआरओ डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है, अभी और समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed