{"_id":"57c886e44f1c1b81042cb8eb","slug":"the-key-to-success-is-good-performance-chetan-chauhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता का मूलमंत्र अच्छा से अच्छा प्रदर्शन -चेतन चौहान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता का मूलमंत्र अच्छा से अच्छा प्रदर्शन -चेतन चौहान
Jhansi
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
सफलता का मूलमंत्र अच्छा से अच्छा प्रदर्शन -चेतन चौहान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर चेतन चौहान ने कहा कि नवोदित क्रिकेटर इतना अच्छा प्रदर्शन करें कि चयनकर्ता उन्हें टीम में लेने के लिए मजबूर हो जाए। यही सफलता का मूलमंत्र है। चेतन चौहान ने यह भी कहा कि लोढ़ा समिति की सिफारिशें जल्द लागू होनी चाहिए।
खेल समारोह के उद्घाटन के लिए झांसी आए चेतन चौहान ने स्टेडियम में अमर उजाला से बातचीत में कहा कि भारत में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सिर्फ उन्हें अवसर चाहिए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को जस्टिस लोढ़ा समिति की सिफारिशें जल्द लागू करना चाहिए। विलंब होना भारतीय क्रिकेट के हित में नहीं है। उनके अनुसार हालांकि समिति की रिपोर्ट में जरूर कुछ सिफारिशें असहज करती है, इनमें पदाधिकारियों के कार्यकाल में एक टर्म तीन वर्ष तक करना प्रमुख है। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने कहा कि चयन प्रक्रिया में पैसे की गड़बड़ झाला तो मैं सुनता आ रहा हूं, लेकिन रिपोर्ट में कुछ राज्योें के चयनकर्ताओं पर फलर्ट करने का उल्लेख गंभीर है। ऐसे में बोर्ड समिति से पूरी रिपोर्ट मांगे और उल्लेखित चयनकर्ताओं तथा दोषियों पर कार्यवाही करे। उनके अनुसार क्रिकेट में गंदगी पूरी तरह से साफ होनी चाहिए।