{"_id":"64ac4b18bee0bb4f9207585b","slug":"the-inspector-created-ruckus-in-the-hotel-abused-the-top-officers-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-132157-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दरोगा ने होटल में काटा बवाल, आला अफसरों को बोले अपशब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दरोगा ने होटल में काटा बवाल, आला अफसरों को बोले अपशब्द
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शराब के नशे में दरोगा अंकित राजावत ने प्रेमनगर के राजगढ़ स्थित ढाबे में जमकर बवाल मचाया। दरोगा को वहां मौजूद कई लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन, वह किसी की सुनने को राजी नहीं हुआ। उल्टे अपने आला अफसरों तक की लानत-मनालत करने लगा। किसी ने दरोगा का वीडियो बनाकर इसे सोशल साइट पर अपलोड कर दिया। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोपी दरोगा अभी लाइन हाजिर चल रहा है।
दरोगा अंकित राजावत रविवार रात अपने एक दोस्त के साथ राजगढ़ के होटल में खाना खाने गया था। यहां कुछ छात्र भी खाना खा रहे थे। दरोगा अंकित ने पहले यहां बैठकर खूब शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर उसका इन छात्रों से विवाद हो गया। छात्रों ने भी दरोगा को जवाब दे दिया। छात्रों का तेवर देखकर दरोगा अंकित राजावत उखड़ गया। गुस्से में बेकाबू हो उठे दरोगा ने छात्रों को गंदी-गंदी गालियां बकनी शुरू कर दीं। छात्रों के शिकायत करने की बात कहने पर दरोगा ने आला अफसरों के लिए भी अपशब्द बोले। करीब दो मिनट लंबा यह वीडियो प्रत्यक्षदर्शियों ने बनाकर ट्विटर पर अपलोड कर दिया। सोमवार को छात्रों ने एसएसपी राजेश एस से मुलाकात करके उनको वीडियो सौंपने के साथ ही दरोगा की शिकायत की। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि दोषी मिलने पर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी कई दफा विवादों में रह चुका दरोगा
दरोगा अंकित राजावत पहले भी कई दफा विवादों मेंं रह चुका है। पिछले साल ही प्रेमनगर थाने में उसने मुंशी के ऊपर रिवाल्वर तान दी थी। इसके अलावा विवेचना के एक मामले में गड़बड़ी करने की वजह से वह लाइन हाजिर कर दिया गया था। वह अभी लाइन हाजिर ही चल रहा था।