फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Income Tax team will investigate the accounts of black money of bookies

Jhansi: सटोरियों के काले धन का हिसाब तलाशेगी इनकम टैक्स टीम, पुलिस ने विभाग को भेजा पत्र

Mon, 04 May 2026 02:02 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 02:02 AM IST
सार

पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग से मदद के लिए पत्र भेजा है। रजिस्ट्री कार्यालय से अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द कुर्की शुरू होगी।

विज्ञापन
Jhansi: Income Tax team will investigate the accounts of black money of bookies
सटोरियों पर पुलिस शिकंजा। - फोटो : istock

विस्तार

सटोरियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस अब उनके आर्थिक साम्राज्य को भी छिन्न-भिन्न करने में जुटी है। गिरफ्तार भाजपा नेता आशीष उपाध्याय से भी पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ आए। उसने कुछ सफेदपोशों के भी नाम उगले हैं, जिनका सटोरियों से करोड़ों रुपये का लेनदेन था। यह भी पुलिस के रडार पर हैं। वहीं, पुलिस को सटोरियों की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का भी पता चला है। इसके लिए इनकम टैक्स विभाग से मदद के लिए पत्र भेजा है। रजिस्ट्री कार्यालय से अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द कुर्की शुरू होगी।
विज्ञापन


500 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला
अभी तक की छानबीन में सटोरियों के पास 500 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला है। सबसे अधिक संपत्ति शुभम, विजय एवं नितिन की मालूम चली। इनके पास 200 करोड़ से अधिक संपत्ति है। भाजपा नेता आशीष उपाध्याय भी करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का मालिक है। पुलिस की छानबीन के मुताबिक यह संपत्ति सट्टा कारोबार से जुटाई गई। सटोरियों ने करोड़ों की बेनामी संपत्ति भी जुटा रखी है। बृजेंद्र राजपूत, भाजपा नेता हरेंद्र परिहार उर्फ लल्ला, दिलीप सिंह उर्फ विजय, नीरज निरंजन, विवेक यादव, आशीष उपाध्याय, निशांत यादव, धर्मेंद्र साहू के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। पार्षद पति पप्पू यादव, पंकज राय, सौरभ लिखधारी, सोनू चड्ढा, हरीश कुमार, आकाश चंचलानी की झांसी समेत आसपास के जिलों में अचल संपत्ति पता चली। इनके खिलाफ पुलिस बीएनएनएस की धारा 107 का सहारा ले रही है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि इनकम टैक्स विभाग से संपर्क करके उनसे भी मदद मांगी गई है। संगठित अपराध करके जुटाई गई संपत्तियों की पहचान करके उसे कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed