फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The humid heat Ckaya

उमस भरी गर्मी ने छकाया

Mon, 20 Jun 2016 01:08 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 20 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
The humid heat Ckaya
उमस भरी गर्मी ने छकाया - फोटो : Amar Ujala
झांसी। शनिवार को हुई हल्की बारिश के कारण रविवार को भी लोग बदरा बरसने की आस लगाए बैठे थे, लेकिन सुकून मिलने की जगह उमस ने बेहाल कर दिया। आर्द्रता बढ़ जाने से लोग पसीने-पसीने हो गए। शाम को बादल घिरने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही गर्मी बढ़नी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ते-चढ़ते उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब छका दिया। आर्द्रता बढ़कर 78 प्रतिशत तक और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, बीच-बीच में बादल छाते रहे और छटते रहे। शाम पांच बजे आसमान में काले बादल छाने से एक बार फिर बारिश होने की आस जग गई, मगर बिना बरसे बादल हवा हो गए। हालांकि, इससे मौसम में गिरावट आ गई। बीच-बीच में हवाएं चलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि आगामी चार-पांच दिनों में पश्चिमी, दक्षिणी, दक्षिण-पूर्वी दिशा से 8 से 17 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 से 29 डिग्री के बीच में रहेगा। अधिकतम आर्द्रता 89 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है, इससे लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है। कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed