फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The hamlets of Gram Panchayat Ghat Kotra remain untouched by the wind of development

Jhansi News: विकास की बयार से ग्राम पंचायत घाट कोटरा के मजरे अछूते

Wed, 18 Jun 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The hamlets of Gram Panchayat Ghat Kotra remain untouched by the wind of development
मऊरानीपुर। मऊरानीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत घाट कोटरा में विकास की बयार सिर्फ गांव तक ही पहुंची है। गांव के मजरे इससे अछूते बने हुए हैं। गांव में पाइपलाइन के जरिये पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है, लेकिन मजरों में रहने वाले लोग पानी के लिए अब भी हैंडपंपों पर ही निर्भर हैं। हालांकि, गंदगी के मामले में पूरी ग्राम पंचायत का हाल एक जैसा ही है। इसके अलावा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी की भी दरकार है।
विज्ञापन

घाट कोटरा ग्राम पंचायत मऊरानीपुर ब्लॉक मुख्यालय से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर है। गांव में जल जीवन मिशन का काम पूरा हो चुका है और पाइपलाइन के जरिये पानी भी पहुंचने लगा है, लेकिन अक्सर सप्लाई देर से शुरू होने की वजह से सभी घरों तक पानी पहुंचने के पहले ही नल बंद हो जाते हैं। ग्राम पंचायत में शामिल दो मजरे शंकरगढ़ और रामगढ़ में अब तक जल जीवन मिशन ने दस्तक नहीं दी है। यहां की आबादी अब भी पहले की तरह हैंडपंपों पर ही निर्भर है। इसके अलावा शंकरगढ़ में ग्रामीणों को निकलने के लिए रास्ता भी नहीं है। वहीं, ग्राम पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है। लेकिन, यहां तैनात फार्मासिस्ट की ड्यूटी अक्सर सीएचसी पर लगा दी जाती है, जिससे पीएचसी पर मरीजों को दवा नहीं मिल पाती हैं। ग्राम पंचायत में साफ-सफाई की व्यवस्था भी पटरी से उतरी हुई है। महज एक सफाई कर्मी पर ग्राम पंचायत की साफ-सफाई की जिम्मेदारी है। नियमित सफाई न होने से सड़कों पर कचरा पसरा रहता है, जबकि नालियां गंदगी से बजबजाती नजर आती हैं। ऐसे में बारिश के दिनों में लोगों को सड़कों पर जलभराव होने की आशंका है।
विज्ञापन

00000
एक नजर में...
ग्राम पंचायत का नाम - घाट कोटरा
ग्राम पंचायत में शामिल मजरे - शंकरगढ़ और रामगढ़
ग्राम पंचायत की आबादी - 7000
ग्राम पंचायत में मतदाताओं की संख्या - 3105
00000
समस्याएं...
- ग्राम पंचायत के मजरों में अब तक पाइपलाइन से शुरू नहीं हो पाई जलापूर्ति।
- शंकरगढ में ग्रामीणों के आवागमन के लिए रास्ता नहीं है।
- सफाई व्यवस्था बदहाल है, सड़कों पर कचरा जमा है और नालियां गंदगी से पटी पड़ी हैं।
- मंदिर के सामने बनी पीने के पानी की टंकी की सालों से सफाई नहीं हुई, यह बंद पड़ी हुई है।
00000
बीते चार साल की उपलब्धियां...
- अस्पताल और विद्यालयों का कायाकल्प हुआ, संसाधन बढ़ाए गए।
- ग्राम पंचायत में 17 सीसी सड़कों का हुआ निर्माण।
- अमृत सरोवर का सौंदर्यीकरण किया गया।
- गोशाला का निर्माण हुआ, 25 सोलर लाइट लगाई गईं।
- कचरा संग्रहण केंद्र का निर्माण हुआ, गांव में घर-घर नल से पानी पहुंचा।
00000
फोटो---17MRN_M_3_17062025_168.jpg
ग्राम पंचायत में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा किया जाएगा। पंचायत भवन का कायाकल्प होगा। गांव में शेष स्थानों पर सोलर लाइट भी लगाई जाएंगी। सड़क निर्माण कार्य भी किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुड़िया देवी, ग्राम प्रधान 00
फोटो---17MRN_M_4_17062025_168.jpg
गांव में सामुदायिक विवाह घर बनाया जाए। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र में नियमित फार्मासिस्ट की तैनाती की जाए, ताकि लोगों को अनवरत रूप से दवाएं मिलती रहें।
- मुकेश कुमार
00
फोटो---17MRN_M_2_17062025_168.jpg
पाइपलाइन में कचरा जमने से अक्सर जलापूर्ति बाधित हो जाती है। शंकरगढ़ मजरे में रास्ता न होने से आवागमन में परेशानी होती है।
- पुष्पेंद्र
00
फोटो---17MRN_M_1_17062025_168.jpg
एक ऑपरेटर पर चार गांवों में पानी आपूर्ति की जिम्मेदारी है। हर गांव में उसे 10 वॉल्व खोलने पड़ते हैं। ऑपरेटर के आखिरी गांव तक पहुंचने पर नलों में पानी आना बंद हो जाता है।

- दिनेश बादल
00
गांव में जहां पर भी गंदगी है, वहां साफ-सफाई करा दी जाएगी। विकास कार्यों को गति दी जा रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जा रहा है।
- मोहम्मद अंसारी, ग्राम विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed