फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Gwalior-Balrampur Express will run with 20 coaches.

Jhansi News: ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस 20 कोच के साथ चलेगी

Wed, 14 Oct 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The Gwalior-Balrampur Express will run with 20 coaches.
झांसी। रेल प्रशासन ने ग्वालियर-बलरामपुर-ग्वालियर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को 20 कोच के साथ चलेगी।
विज्ञापन

झांसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि ग्वालियर-बलरामपुर-ग्वालियर साप्ताहिक एक्सप्रेस अप और डाउन में कोचों की संख्या बढ़ाई गई है। इसकी वजह न सिर्फ वर्तमान में ट्रेन फुल चल रही है बल्कि आगामी त्योहार पर उमड़ने वाली भीड़ को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने बताया ग्वालियर-बलरामपुर एक्सप्रेस अप में 14, 21 और 28 अक्तूबर दिन बुधवार तथा बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस डाउन में 15, 22 और 29 अक्तूबर के दिन बृहस्पतिवार को संचालन 20 कोच के साथ होगा। इनमें एक लगेज एवं दिव्यांगजन के अनुकूल कोच, एक लगेज एवं सामान्य श्रेणी कोच, चार सामान्य श्रेणी कोच, सात स्लीपर, पांच एसी तृतीय श्रेणी, एक एसी तृतीय श्रेणी इकॉनमी और एक एसी प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी संयुक्त कोच होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed