{"_id":"67f1880c4a6947fc850458f8","slug":"the-gold-chain-was-pulled-from-the-neck-of-a-woman-who-came-to-visit-pitambara-temple-jhansi-news-c-11-1-jhs1009-527718-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पीतांबरा मंदिर पर दर्शन के लिए आई महिला के गले से सोने की चेन खींची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पीतांबरा मंदिर पर दर्शन के लिए आई महिला के गले से सोने की चेन खींची
विज्ञापन
दतिया। पीतांबरा मंदिर में चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर महिला श्रद्धालु के गले से अज्ञात व्यक्ति सोने की चेन खींच ले गया। नवीन उत्तर द्वार की गैलरी से अज्ञात चोर महिला के गले से चेन खींचकर भाग निकला। महिला ने शोर मचाया लेकिन वह भीड़ में फरार हो गया। दतिया शहर के रिछरा फाटक निवासी केशर देवी शनिवार को पीतांबरा मंदिर पर दर्शन के लिए आई थी। जब वह नवीन उत्तर द्वार से गैलरी में जा रही थी, तभी भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली। चोरी की गई सोने की चेन का वजन 20 ग्राम है। जिसकी कीमत लगभग दो लाख बताई गई है। घटना के बाद पीड़िता कोतवालीं पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चरित पर लांछन लगाया तो किशोरी ने लगाई फांसी, अस्पताल में हुई मौत
दतिया। बसई थाना क्षेत्र के एक ग्राम में 16 वर्षीय किशोरी ने चरित पर लांछन लगाने पर फांसी लगा ली। परिजन ने फंदे से उतारकर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार को किशोरी की मौत हो गई। घटना दो अप्रैल की बताई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। संवाद