फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The foothills of the fort lit up with 75 thousand lamps

75 हजार दीपों से जगमग हुई किले की तलहटी

Fri, 17 Dec 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The foothills of the fort lit up with 75 thousand lamps
झांसी। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को किले की तलहटी में स्थित मुक्ताकाशी मंच पर दीपोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें 75 हजार दीप जलाकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सामूहिक वंदेमातरम का गायन व देशभक्तों को समर्पित अन्य आयोजन भी हुए।
विज्ञापन

आयोजन की शुरुआत में गायत्री मंत्र के साथ दीप यज्ञ का आयोजन हुआ, जिससे किले की तलहटी जगमगा उठी। इस दौरान संस्कार भारती द्वारा बुंदेली कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विवेकानंद पब्लिक स्कूल व रेव्योल्युशन डांस ग्रुप की ओर से रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नाटक का मंचन किया। इसके बाद वंदेमातरम का सामूहिक गायन हुआ। आयोजन में कई शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट व जन सामान्य के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह अनिल, संघ संचालक सतीश शरण अग्रवाल, महानगर प्रचारक अनुराग, महानगर कार्यवाह मुकुल पस्तोर, डा. शरद द्विवेदी, संयोजक प्रवीण लखेरा, सह संयोजक कुमार वैभव तिवारी, सज्जन संगठन प्रमुख मनीष तिवारी, महेश पटैरिया समेत पं. अमर सिद्ध, गायत्री परिवार के शंकर सिंह राठौर, दीनदयाल मिश्रा, सुशीला राठौर, पुष्पा मिश्रा, रजनी पटेल, रवि शर्मा, हरनारायण गुप्ता, सोमवती तिवारी आदि मौजूद रहीं। संचालन वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed