{"_id":"683e04a204963632780e6f84","slug":"the-ferocious-dog-bit-and-injured-six-people-including-three-innocent-children-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-569067-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खूंखार हुए कुत्ते ने तीन मासूम समेत छह लोगों को काटकर किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खूंखार हुए कुत्ते ने तीन मासूम समेत छह लोगों को काटकर किया जख्मी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोमवार शाम कोतवाली के भांडेरी गेट के पास एक कुत्ता खूंखार हो उठा। उसने तीन मासूम समेत छह लोगों को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायलों में 11 माह के बच्चे की हालत नाजुक है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसे भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार शाम करीब चार बजे भांडेरी गेट निवासी शाद राइन (8) पुत्र शहजाद टौरिया निवासी चाचा के यहां पैदल जा रहा था। जगदीश आटा चक्की के पास खूंखार कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। वहां लोगों ने किसी तरह शाद को बचाया, लेकिन कुत्ते ने उसे आठ जगह काटकर घायल कर दिया। यहां से कुत्ता भागकर गली में जा घुसा। सामने घर में आसिफ राइन (28) खाना खा रहे थे। उनका 11 माह का बेटा आबू सो रहा था। कुत्ते ने आबू पर हमला कर उसने चेहरे एवं हाथ में बुरी काट लिया। पिता आसिफ के बचाने पर कुत्ते ने उनको भी जख्मी करके लहूलुहान कर दिया। अस्पताल ले जाने पर आबू को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में हामिद (10), मालती कुशवाहा समेत एक महिला को भी कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। सूचना मिलने पर कुछ देर बाद नगर निगम दस्ता पहुंचा। उसने मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ा। कोतवाल राजेश पाल का कहना है कि नगर निगम की टीम को मौके पर बुलाया गया था। कुत्ते के हमलावर होने से पूरे मोहल्ले में दहशत रही।
विज्ञापन