फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The family was in Jhansi and got the vaccine in Andhra Pradesh

परिवार झांसी में था और आंध्रप्रदेश में लग गई वैक्सीन

Tue, 11 Jan 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The family was in Jhansi and got the vaccine in Andhra Pradesh
झांसी। झांसी के एक परिवार के चार सदस्य कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए भटक रहे हैं। उनको दूसरी डोज आंध्र प्रदेश में लगने की बात सामने आ रही है। सोमवार को वह जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्हें सीएमओ कार्यालय जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

शहर के रहने वाले सब्बीर, चांदनी बानो, बहीद और शौकत को 23 सितंबर को कोविशील्ड की पहली डोज लगी थी। बहीद ने बताया कि वह सोमवार को जिला अस्पताल में कोरोना की दूसरी डोज लगवाने के लिए आए थे। यहां पर जब कार्ड दिखाया तो स्टाफ ने कहा कि उन्हें तो दूसरी डोज लग चुकी है। जब बहीद ने कहा कि उसने तो दूसरी डोज लगवाई ही नहीं। फिर स्टाफ ने कहा कि रिकॉर्ड में आंध्र प्रदेश में दूसरी डोज लगने की बात सामने आ रही है। यही बात परिवार के अन्य तीनों सदस्यों के लिए भी बताई गई। साथ ही कहा कि सीएमओ कार्यालय जाकर संपर्क करो। वहीं, इस मामले में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि यदि बहीद की बात सही है, तो वह मुझसे आकर संपर्क करें। रिकॉर्ड की जांच कराने के बाद मामले का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed