फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The family had gone to Kumbh, thieves targeted the house

Jhansi News: कुंभ गया था परिवार, चोरों ने घर को बनाया निशाना

Fri, 31 Jan 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to Kumbh, thieves targeted the house

विज्ञापन
- नकदी सहित लाखों के जेवर चुराए



संवाद न्यूज एजेंसी

ककरबई। थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम डुमरई निवासी हरनारायण उर्फ सोनू के घर को चोरों ने निशाना बनाकर नकदी व जेवर पार कर दिए। ककरबई थाने में दी गई तहरीर में पीड़ित हरनारायण ने बताया कि बुधवार को वह मौनी अमावस्या पर परिजन के साथ कुंभ स्नान करने प्रयागराज गये थे। रात्रि में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर रखे बक्से से नकदी सहित सोने चांदी के जेवर चुरा लिए। कुंभ मेला से परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को सुबह वह वापस घर आए तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ पड़ा था। अंदर रखे बक्से से नकदी सहित सोने चांदी के कीमती जेवर गायब थे। अन्य समान आस पास फैला पड़ा था। शिकायती पत्र में पीड़ित ने गांव के ही दो युवकों पर संदेह व्यक्त किया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ककरबई विनय कुमार साहू ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। वहीं, शाम को क्षेत्राधिकारी गरौठा ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा घटना के विषय में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed