{"_id":"57532d1a4f1c1b2a46108c7e","slug":"the-energy-alternately","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारी-बारी से मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारी-बारी से मिली बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
electric problm, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पारीछा थर्मल पावर प्लांट से आने वाले 132 केवी के दो सर्किटों में से एक में शनिवार को मरम्मत कार्य किया गया। इस कारण सुबह छह से शाम छह बजे तक सभी सब स्टेशनों को दो- दो घंटे के अंतराल पर बारी- बारी से बिजली आपूर्ति दी गई। इस दौरान लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा।
पारीछा थर्मल पावर हाउस से 132 केवी के दो सर्किट आते हैं। इनमें एक से झांसी व दूसरे से ललितपुर जनपद को आपूर्ति दी जाती है। पिछले दिनों गोरामछिया ब्लास्टिंग जोन में झांसी आने वाले सर्किट के दो टावरों के बीच तार टूट गए थे। ललितपुर से आए गैंग ने तारों की मरम्मत का काम किया था। पर, अभी भी दो तार पूर्ण रूप से दुरुस्त नहीं हुए हैं। ट्रांसमिशन विभाग ने शनिवार को इन तारों को दुरुस्त करने का काम किया। सुबह छह बजे से शाम छह बजे के बीच एक तार ही दुरुस्त हो सका। अब दूसरे तार को ठीक करने का काम रविवार को होगा।
इधर, सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ललितपुर जाने वाले 132 केवी के दूसरे सर्किट की मदद से ही झांसी को भी आपूर्ति दी गई। इस अवधि में ओवर लोडिंग की स्थिति बनने से सभी सब स्टेशनों को दो- दो घंटे के अंतराल पर बिजली दी गई। इसका असर जलापूर्ति पर भी रहा।
विज्ञापन
दो उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के फुंकने का खतरा!
हंसारी पावर हाउस में स्थित 40 एमवीए के दो व 63 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर की मदद से झांसी महानगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली दी जाती है। इनमें से संयुक्त रूप से रखे हुए दोनों ट्रांसफार्मर का तापमान बढ़ रहा है, इस कारण यह कभी भी फुंक सकते हैं।
इनमें 40 एमवीए के एक ट्रांसफार्मर से जेल चौराहा, रानी महल, प्रेमनगर व आधे नंदनपुरा क्षेत्र को बिजली दी जाती है। जबकि, 40 व 63 एमवीए के ट्रांसफार्मरों से संयुक्त रूप से सीपरी बाजार, गल्ला मंडी, पुलिया नंबर नौ, आधे नंदनपुरा, मुन्नालाल सब स्टेशन के अलावा बरुआसागर, भगवंतपुरा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली दी जाती है। गर्मी में बढ़ी आपूर्ति की मांग के कारण उक्त दोनों संयुक्त ट्रांसफार्मरों का तापमान बढ़ा हुआ चल रहा है।
ऐसी स्थिति में इनके फुंकने का खतरा बढ़ गया है। इस कारण इन ट्रांसफार्मरों से जुड़े सभी सब स्टेशनों के फीडरों को एक साथ नहीं चलाया जा रहा है। फीडरों को काट- काट कर बिजली दी जा रही है। हालांकि, इस समस्या का हल जल्द ही बिजली विभाग निकालने जा रहा है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता (नगर) राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि संयुक्त ट्रांसफार्मर से सीपरी बाजार सब स्टेशन को अलग कर उसे दुनारा 220 केवी सब स्टेशन से आने वाली लाइन से सूती मिल के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे हंसारी के उक्त ट्रांसफार्मरों पर दस से बारह मेगावाट बिजली का लोड कम हो जाएगा।
बजाज पावर प्लांट में विद्युत उत्पादन शुरू
ललितपुर स्थित बजाज पावर प्लांट पर अभी 660 मेगावाट की एक इकाई से उत्पादन हो रहा है। विगत 24 मई को आई तेज आंधी से तालबेहट के निकट 220 केवी लाइन का टावर गिर गया था, इससे उत्पादन बंद कर दिया गया है। शनिवार से प्लांट का उत्पादन फिर से शुरू कर दिया गया। विद्युत अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि अब झांसी व ललितपुर को पर्याप्त बिजली मिल सकेगी।
परेशान रहे सूती मिल व पंचवटी क्षेत्र के लोग
बड़ागांव के दुनारा स्थित 220 केवी सब स्टेशन से झांसी नगर के उन्नाव गेट पंचवटी व सूती मिल सब स्टेशन जुड़े हुए हैं। शनिवार को दुनारा से आने वाली 33 केवी लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह आठ से शाम चार बजे तक उक्त दोनों सब स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रही। इस कारण उन्नाव गेट, पंचवटी, नाले का बाग, अयोध्या पुरी, नकटा चौपड़ा, अलीगोल, पाल कॉलोनी आदि क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।