{"_id":"69504661c256339a17004466","slug":"the-e-rickshaw-driver-lost-his-life-while-trying-to-avoid-a-pothole-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-708721-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गड्ढे से बचने की कोशिश में ई-रिक्शा चालक ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गड्ढे से बचने की कोशिश में ई-रिक्शा चालक ने गंवाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर के नगरा इलाके में सड़क पर हुए गड्ढे से बचने के दौरान ई-रिक्शा चालक हादसे का शिकार हो गया। सिर में गंभीर चोट आने से वह घायल हो गया। उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
गढ़िया गांव निवासी रोहित राजपूत (28) जीविकोपार्जन के लिए ई-रिक्शा चलाता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर से ई-रिक्शा लेकर निकला था। शाम करीब 4 बजे घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रास्ते में चार खंबा के पास सड़क पर गड्ढे से बचने के लिए रोहित ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे उसका ई-रिक्शा असंतुलित हो गया। उसका सिर ई-रिक्शा के कांच से टकरा गया। वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन उसे होश नहीं आया। पुलिस भी पहुंच गई। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। परिवार के लोग भी पहुंच गए। देर-रात उसकी मौत हो गई। पत्नी नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में पत्नी समेत तीन साल का एक बेटा आयान है। वह यहां किराया का कमरा लेकर रहता था। रोहित ही परिवार का पालन पोषण करता था। थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।