फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The driver shot wild robbed

चालक को गोली मारकर आपे लूटा

Mon, 25 May 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 25 May 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बस स्टैंड से सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने प्रेमनगर थानांतर्गत सातार रोड पर रविवार रात चालक को गोली मारकर आपे लूट लिया। वह चालक को लहूलुहान अवस्था में सड़क पर फेंक कर भाग गए। घायल चालक की हालत देख कर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। 
विज्ञापन


नवाबाद थानांतर्गत ऐवट मार्केट तालपुरा निवासी हामिद (40) पुत्र सिद्दीक आपे संख्या यूपी93एटी- 6991 का चालक है। रविवार की रात करीब नौ बजे वह सवारियों के इंतजार में बस स्टैंड पर खड़ा था। तभी दो युवक उसके पास आए और बबीना चलने के लिए भाड़ा तय किया। इसके बाद हामिद दोनों को लेकर बबीना की ओर चल दिया। हंसारी के सातार रोड पर एकांत जगह देख दोनों युवकों ने चालक हामिद के तमंचा अड़ाकर आपे व नगदी लूटपाट का प्रयास किया। चालक के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। एक गोली उसके सीने में लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश आपे को लूटकर बबीना की ओर तेजी से भाग गए। मौके से निकले लोगों की सूचना पर हंसारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में हामिद को मेडिकल कालेज ले जाया गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर एसपी सिटी व सीओ सदर मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना व आसपास से लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस की टीमें लुटेरों की तलाश में  बबीना की तरफ दौड़ा दी गई।  एसएसपी किरन एस ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed