फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Director summoned the CMO, causing a stir.

Jhansi News: निदेशक ने सीएमओ को किया जवाब-तलब, मचा हड़कंप

Fri, 13 Feb 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 02:25 AM IST
सार

निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा ने लिपिकों के पर्चे बनाने व मरीज देखने के बजाय आयुष चिकित्सक के बिल का काम करने के मामले में सीएमओ से जवाब-तलब किया है।

विज्ञापन
The Director summoned the CMO, causing a stir.
सीएमओ, कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा ने लिपिकों के पर्चे बनाने व मरीज देखने के बजाय आयुष चिकित्सक के बिल का काम करने के मामले में सीएमओ से जवाब-तलब किया है। निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि वह सुस्पष्ट आख्या महानिदेशक को तत्काल उपलब्ध कराएं। इससे बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


अमर उजाला में 10 फरवरी के अंक में ‘लिपिक बना रहे पर्चे, आयुष डॉक्टर देख रहे बिलों का काम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसमें बताया गया कि अफसरों की ढिलाई से पीएचसी पर कनिष्ट लिपिक कभी पर्चे बनाते हैं तो कभी दवा बांटते हैं। वहीं, सीएचसी पर लिपिक का काम फील्ड कर्मी यानी हेल्थ सुपरवाइजर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन


खबर प्रकाशित होने पर निदेशक ने सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय को पत्र लिखकर लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों के संबंध में आख्या तत्काल प्रभाव से महानिदेशक को उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इसके साथ ही लिपिकों के कार्य एवं दायित्वों क्रियान्वयन कराते हुए कार्यवाही से अवगत कराने के लिए कहा है। निदेशक का पत्र आने से सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मचा रहा। इसे लेकर सीएमओ कार्यालय में अधीनस्थ फाइलों को पलटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed