फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The criminal who stole a reward of Rs 5,000 from the Jain temple of Orchha was arrested from Haridwar.

Jhansi News: ओरछा के जैन मंदिर में चोरी करने वाला पांच हजार का इनामी बदमाश हरिद्वार से गिरफ्तार

Tue, 31 Dec 2024 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
The criminal who stole a reward of Rs 5,000 from the Jain temple of Orchha was arrested from Haridwar.
ओरछा। धार्मिक नगरी के दिगंबर जैन मंदिर से दान पात्र चुराने वाले पांच हजार के इनामी बदमाश को ओरछा पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। जैन मंदिर में हुई चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। सोमवार को एसडीओपी मनमोहन बघेल ने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी से मंदिर का दान पात्र भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


ओरछा में फूल बाग के पास स्थित दिगंबर जैन मंदिर से बीते चार अगस्त को दान पात्र चोरी होने का मामला सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राय सिंह नरवरिया ने आरोपी पर पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। नाराई नाका की पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में लगी थी। जांच के दौरान पुलिस ने आयुष पिता मुन्नालाल राजपूत निवासी बड़ोन कला जिला दतिया को बहाद्राबाद जिला हरिद्वार से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसडीओपी मनमोहन बघेल ने बताया कि नाराई नाका चौकी प्रभारी अर्पित पराशर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। बताया कि आरोपी रेकी कर दतिया व अन्य जिलों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। मंदिर से दान पात्र चोरी करने के बाद आरोपी ने सनराइज स्कूल के पास दान पात्र को तोड़कर उसमें रखे रुपये लेकर फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है, जो अन्य जिलों में भी इस तरह की वारदात कर चुका है। बहरहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा, उपनिरीक्षक व नाराई नाका चौकी प्रभारी अर्पित पराशर, आरक्षक गगन तिवारी, शिव सिंह, रंजीत राजपूत, और साइबर सेल के रविंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed