फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The corporation will spend 37.5 crores on construction works including roads and drains

Jhansi News: सड़क, नाली समेत निर्माण कार्यों पर निगम खर्च करेगा 37.5 करोड़

Tue, 22 Oct 2024 05:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
The corporation will spend 37.5 crores on construction works including roads and drains

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। 26 अक्तूबर को होने वाली नगर निगम सदन की बैठक में 387 करोड़ के मूल बजट पर मुहर लगेगी। मौजूदा वित्तीय वर्ष में महानगर में सड़क, नाली, श्मशान घाट, शौचालय आदि के निर्माण और रखरखाव पर नगर निगम 37.5 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
नगर निगम पेयजल, पर्यावरण सुधार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट में 30 करोड़ और नागरिक सुविधाओं के लिए निर्माण, मरम्मत, मार्ग प्रकाश आदि पर 20 करोड़ खर्च करेगा। नगर निगम का आउटसोर्स सफाई श्रमिकों के मानदेय पर 15 करोड़, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर 10 करोड़, ईंधन पर सात करोड़ और स्वच्छ भारत मिशन पर छह करोड़ खर्च करेगा। साथ ही स्वीपिंग/सुपर सकर मशीन के संचालन और रखरखाव पर तीन करोड़, ठोस अवशिष्ट प्रबंधन पर दो करोड़, विद्युत सामग्री क्रय पर छह करोड़, नए विद्युत पोल, हाई मास्क लाइट और पार्कों में लाइट व्यवस्था आदि पर छह करोड़, डेकोरेटिव लाइट सहित एलईडी पोल की स्थापना पर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा कान्हा गौशाला और बेसहारा पशु आश्रय योजना में छह करोड़ और स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत नगर निगम द्वारा पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन



260 करोड़ आय और 277 करोड़ होगा व्यय
मौजूदा वित्तीय वर्ष में नगर निगम को 260 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है। जबकि, 277 करोड़ व्यय प्रस्तावित है। प्रारंभिक अवशेष 127 करोड़ है। अंतिम अवशेष 110 करोड़ होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी से स्वीकृत बजट में नहीं किया कोई बदलाव
नगर निगम में 11 मार्च 2024 को कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। उस बैठक में जो बजट स्वीकृत किया गया था। उसमें अब कोई बदलाव नहीं किया गया है। बैठक में वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित 260 करोड़ आय और प्रारंभिक अवशेष 127 करोड़ को मिलाकर कुल आय 387 करोड़ होने का प्रस्ताव पारित हुआ था।

वर्जन..
नगर निगम सदन की बैठक 26 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे से होगी। सोमवार को सभी पार्षदों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। - बिहारी लाल आर्य, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed