फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The condition of the border expansion area: Eight years have passed, let alone the facilities of the city, the situation is worse than a village

सीमा विस्तार क्षेत्र का हाल : आठ वर्ष गुजरे, शहर की सुविधाएं तो दूर गांव से बदतर हैं हालात

Tue, 08 Jul 2025 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The condition of the border expansion area: Eight years have passed, let alone the facilities of the city, the situation is worse than a village
- बीते वर्ष जलभराव की समस्या पर सड़क जाम कर किया था प्रदर्शन, नहीं हो सकी हल, मुकदमा झेला फिर भी नहीं बन पाई सड़क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका की सीमा विस्तार कर वर्ष 2017 में ब्लॉक जखौरा की ग्राम पंचायत जुगपुरा को तोड़कर शहर में शामिल किया गया था। जिसे वार्ड आठ जुगपुरा नाम दिया गया। लोगों को शामिल होने पर सुविधाएं मिलने की खुशी हुई लेकिन आठ वर्ष बाद भी सड़क व पानी की सुविधाओं से अछूते हैं। वार्ड में पानी तो दूर आवागमन के लिए पक्की सड़क तक नहीं मिल पाई है। हालत यह है कि गलियां गंदगी व जलभराव से बजबजा रही हैं। सड़क तो दूर नाली न होने से पानी की निकासी तक नहीं हो पा रही है। ऐसे में घरों में कीड़े व जहरीले सर्प के आने का खतरा बना हुआ है। हद तो तब हो गई, जब पिछले वर्ष लोगों ने प्रदर्शन किया था, जिन पर मुकदमा दर्ज हो गया था, लेकिन इसके बाद भी सड़क नहीं बन पाई है।
---
फोटो-01
पत्थर फैक्टरी के पीछे मुख्य गली में आवागमन दुश्वार हो गया है। नाली न होने से रास्ता पूरी तरह से जलमग्न है। पानी में निकल भी गए तो आगे दलदल होने से फिसलकर गिरने का भय बना हुआ है। यही नहीं यहां पर अन्य चार गलियां जलभराव में तब्दील हो गई हैं। इससे मोहल्लावासियों को मजबूरन ही जमा दूषित पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। लंबे समय से पानी जमा होने से दुर्गंध उठ रही है। इससे बाहर ही नहीं घरों तक में ठहरना मुश्किल है। रात में जहरीले कीड़े आने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

---
फोटो- 02
पीडब्ल्यूडी के पुराने स्टोर के बगल वाली गली में अब तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया है। मुख्य सड़क ऊंचाई पर होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। बारिश से हालत और भी बदतर हो गई है। रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। मार्ग से बच्चे तो दूर बड़े तक सुरक्षित नहीं निकल पा रहे हैं। जूता हाथ में लेकर निकलना पड़ रहा है। साथ ही लंबे समय से दूषित पानी जमा होने से व कीचड़ होने से दुर्गंध उठ रही है। इसके बाद भी सड़क व नाली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो-03
जुगपुरा में खाली पड़े मैदान के सामने वाली गली में सड़क निर्माण की राह देख रहे हैं। यहां पर दलदल होने से लोग चार पहिया वाहन अपने घर तक नहीं ले जा पा रहे हैं। इससे गली में ही खड़ी करना पड़ रही है। वहीं, दूसरी ओर खाली मैदान में सड़क किनारे ही अधिक मात्रा में जलभराव है। इससे दुर्गंध उठ रही है। साथ ही बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। यह हाल मुख्य मार्ग के किनारे का बना हुआ है।
---
फोटो- 04
नगर के मोहल्ला जुगपुरा में प्रधान के घर के पास पुलिया का निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में मुख्य मार्ग से गली में प्रवेश करने में परेशानी हो रही है। यहां पर लगभग 12 फुट चौड़ाई वाली गली में महज दो फुट चौड़ा पत्थर रखा हुआ है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। कई बार तो बच्चे निकासी में नाली में गिर जाते हैं। दो पहिया वाहन की निकासी में कई बार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। चार पहिया वाहनों की निकासी पूरी तरह से बंद हो गई है।

---
फोटो-05
श्रमदान कर बनाया रास्ता, फंस रहे वाहन
लोगों ने पत्थर फैक्टरी की गली से जुड़ी अन्य गलियों में समस्या से परेशान होकर मिट्टी डालकर श्रमदान किया, लेकिन इसमें भी राहत नहीं मिल पा रही है। चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन तक ठीक से नहीं निकल पा रहे हैं।
---
कई गलियों में नहीं है पानी की सुविधा
वार्ड आठ जुगपुरा में पानी की सप्लाई नहीं है। यही हाल पीडब्ल्यूडी पुराने स्टोर के पास गली, पत्थर फैक्टरी के पीछे गली, पटौराकलां मार्ग में कई गलियों में पानी की सुविधा नहीं है। ऐसे में हैंडपंप के सहारे हैं।


---
फोटो- 06
गली में बच्चे सुरक्षित नहीं निकल पा रहे हैं। लगभग एक फुट पानी भरा हुआ है। इसकी निकासी कराई जाए। - आशाराम
---
फोटो- 07
लंबे समय से दूषित पानी जमा होने से दुर्गंध उठ रही है। इससे बाहर ही नहीं घर में ठहरना तक मुश्किल हो रहा है। - केसरबाई
---
फोटो- 08
रात में घर में ठीक से सो तक नहीं पा रहे हैं, जहरीले कीड़े आने का खतरा बना हुआ है। - कौशल्या
---
फोटो-09
मोहल्ला में पिछले वर्ष समस्या देखने के बाद रिश्तेदार तक घर पर नहीं आ रहे हैं। गांव में भी बुरी दशा बनी हुई है। - अखिलेश
---
जुगपुरा में गलियों में सड़क व नाली के अभाव में जलभराव होने की जानकारी हुई है। इसका सर्वेकर डीपीआर तैयार कराई जाएगी। - दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed