फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The clue of the death of the naked girl was not found even after searching till Bihar

Jhansi News: बिहार तक तलाशने के बाद भी नहीं मिला निर्वस्त्र युवती की मौत का सुराग

Thu, 11 May 2023 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
The clue of the death of the naked girl was not found even after searching till Bihar
झांसी। रक्सा थाना के बेदौरा गांव मेें सैन्य इलाके के अंदर से एक माह पहले बरामद हुई निर्वस्त्र युवती के शव की शिनाख्त पुलिस एक माह बाद भी नहीं करा सकी है। अभी तक उसकी मौत की वजह भी पता नहीं लगा सकी। जिस दशा में उसका शव बरामद हुआ उसको देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। संवेदनशील इलाके से युवती का शव बरामद होने की वजह से मध्य प्रदेश एवं बिहार पुलिस से भी संपर्क साधा गया लेकिन, कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

9 अप्रैल को रक्सा के सैन्य क्षेत्र में बेदौरा गांव के नाले के पास निर्वस्त्र युवती का शव बरामद हुआ था। यहां से कुछ दूर पर काली माता का मंदिर है। रविवार को दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं ने सबसे पहले शव देखा था। बरामदगी के दौरान शव चार-पांच दिन पुराना हो चुका था। सैन्य इलाके में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी राजेश एस भी मौके पर पहुंच थे। शव का पोस्टमार्टम कराने पर भी मौत की वजह साफ नहीं हुई। नाले के भीतर पड़ा होने से उसका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया था। रक्सा थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है युवती के पांव की छह अंगुलियों की मदद से मध्य प्रदेश एवं बिहार में भी शिनाख्त कराने की कोशिश की गई लेकिन, शिनाख्त नहीं हुई। रक्सा पुलिस ने आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले लेकिन, उससे भी कोई सुराग हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed