{"_id":"63574cc35a8f59620464b3fe","slug":"the-cleaning-staff-entered-changing-room-of-nurses-and-try-to-make-video-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सों के चेंजिंग रूम में घुसा सफाईकर्मी: वीडियो बनाने का किया प्रयास, महिलाएं बोलीं- नशे में धुत युवक की ऐसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सों के चेंजिंग रूम में घुसा सफाईकर्मी: वीडियो बनाने का किया प्रयास, महिलाएं बोलीं- नशे में धुत युवक की ऐसी
Tue, 25 Oct 2022 12:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Oct 2022 12:21 PM IST
सार
झांसी जिला महिला अस्पताल में शर्मनाक मामला सामने आया है। ड्यूटी खत्म होने के बाद अस्पताल में कार्यरत तीन नर्सें चेंजिंग रूम में पहुंची तो इसी दौरान अस्पताल में आउट सोर्स पर तैनात एक सफाई कर्मचारी वहां पहुंच गया। उसने नर्सों का वीडियो बनाने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
शनिवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद दोपहर में दो बजे अस्पताल में कार्यरत तीन नर्सें चेंजिंग रूम में पहुंची। आरोप है कि इसी दरम्यान अस्पताल में आउट सोर्स पर तैनात एक सफाई कर्मचारी वहां पहुंच गया। उसने नर्सों का वीडियो बनाने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर वह हंगामे पर उतारू हो गया।
घबराई नर्सों ने चेंजिंग रूम का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस पर सफाई कर्मचारी दरवाजे पर बाहर से लातें मारने लगा। काफी देर तक यही स्थिति बनी रही। इसके बाद नर्सों ने मामले की शिकायत विभाग के अफसरों से की।
नर्सों ने आरोप लगाया कि हंगामा करने वाला कर्मचारी शराब के नशे में धुत था। बता दें कि पूर्व में इसी कर्मचारी का अस्पताल में शराब पीते हुए डांस करने का भी वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि मामला काफी गंभीर है, लेकिन अभी उनके पास कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।