फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The city was engulfed in fog, visibility was zero, even bonfire could not provide relief.

Jhansi News: कोहरे के आगोश में रहा शहर, दृश्यता रही शून्य, अलाव भी न दे सके राहत

Fri, 29 Dec 2023 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The city was engulfed in fog, visibility was zero, even bonfire could not provide relief.
- बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस रहा- आज भी रहेगा कोहरा, चलेगी शीतलहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार को महानगर कोहरे के आगोश में रहा। सुबह-सुबह कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता शून्य रही। इसके चलते हाईवे पर वाहन हेड लाइट जलाकर रेंगते रहे। वहीं शीतलहर चलने से लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। इस दौरान अलाव भी लोगों को राहत न दे सके। बृहस्पतिवार को महानगर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को कोहरा रहेगा और शीतलहर चलेगी।
पिछले कुछ दिनों से महानगर में मौसम में नरमी थी। सुबह हल्की धुंध रहती थी। वहीं दोपहर में तेज धूप निकल आने से मौसम खुशनुमा हो जाता था। बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। बुधवार रात से महानगर को कोहरे ने अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे सड़कों पर कोहरे के चलते दृश्यता शून्य हो गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा और धुंध छंटी तो दृश्यता 10 मीटर तक सिमट गई। इस दौरान हाईवे और महानगर की सड़कों पर वाहन हेडलाइट जलाकर और रेंगकर निकले। दोपहर 12 बजे तक महानगर में कोहरे की चादर छाई रही। करीब एक बजे हल्की धूप खिली, लेकिन शीतलहर के आगे धूप बेदम नजर आई। शाम छह बजे से कोहरे की चादर छाने लगी। इस दौरान अलाव भी लोगों को राहत न दे सके।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक महानगर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक मुकेश चंद्र ने बताया कि अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। शीतलहर भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed