फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The city reverberated with the chants of Har-Har, Bam-Bam, four quintals of flowers were showered on the kanwadis

Jhansi News: हर-हर, बम-बम के जयकारों से गूंज उठा शहर, कांवड़ियों पर बरसे चार क्विंटल पुष्प

Sun, 03 Aug 2025 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The city reverberated with the chants of Har-Har, Bam-Bam, four quintals of flowers were showered on the kanwadis
यात्रा में उमड़ी भीड़।  - फोटो : samvad
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सावन मास में शनिवार को झांसी में शिव भक्तों की धूम रही। हजारों श्रद्धालुओं ने बेतवा (ओरछा) से जल भरा और सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शंकर का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर से लेकर सड़कों तक हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ यात्रियों के स्वागत में लखनऊ से आए विशेष हेलीकॉप्टर से चार क्विंटल पुष्प भी बरसाए गए। यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे।

तयशुदा समय से करीब एक घंटे विलंब से यात्रा ओेरछा से रवाना हुई। बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति के बैनर तले हजारों शिवभक्तों ने ओरछा से अपने-अपने पात्रों में बेतवा का जल भरा। जल को कांधे पर लेकर श्रद्धालु जुलूस के रूप में झांसी के लिए रवाना हुए। रास्ते भर श्रद्धालु भोले बाबा के जयकारे लगाते चल रहे थे। पीले वस्त्र में महिलाएं भजन गा रही थीं। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम जुट गया। यात्रा के साथ संयोजक संजीव शृंगीऋषि भी शामिल रहे। दोपहर करीब एक बजे यात्रा रिसाला चुंगी पहुंची। यहां हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा हुई। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एवं एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति खुद हेलीकॉप्टर पर सवार थे। आकाश में हेलीकॉप्टर मंडराता देख श्रद्धालुओं का जोश भी दोगुना हो गया।
विज्ञापन

यहां से यात्रा इलाइट चौराहे पर पहुंची। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधायक राजीव सिंह पारीछा, उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, रमा निरंजन, रामतीर्थ सिंघल, विधायक जवाहर राजपूत समेत कई लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। यहां से यात्रा सीधे सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची। धर्माचार्य हरिओम पाठक की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट


जेसीबी से भी बरसाए गए फूल
कांवड़ यात्रा के स्वागत में बीकेडी चौराहे के पास जेसीबी से फूल बरसाए गए। जेसीबी में सवार युवकों ने कांवड़ियों पर जमकर पुष्प वर्षा की। इस दृश्य का तमाम लोग वीडियो भी बनाते दिखे।


भर नहीं सके गड्ढे तब बिछा दी मैट
कांवड़ रूट होने के नाते पिछले दो दिन से नगर निगम और पीडब्ल्यूडी जीवनशाह तिराहा, बीकेडी चौराहा, सिद्धेश्वर मंदिर के आसपास गड्ढे भरवाने में जुटा रहा। शनिवार को भी यात्रा निकलने से कुछ देर पहले तक ग्वालियर रोड पर मरम्मत कार्य चलता रहा लेकिन बीकेडी से आगे मिशन कंपाउंड के पास काम नहीं कराया जा सका। ऐसे में इन रास्तों पर अंतिम समय में मैट बिछवाई गई। जीवन शाह तिराहा के आगे भी मैट बिछवाई गई।

जगह-जगह ट्रैफिक जाम
कांवड़ यात्रा के झांसी पहुंचते ही ट्रैफिक प्लान ध्वस्त हो गया। तमाम दोपहिया एवं कार सवार भी यात्रा के बीच में घुस गए। इस वजह से जगह-जगह ट्रैफिक जाम भी हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया था लेकिन कांवड़ रूट पर यह प्लान लागू नहीं हो सका। इस वजह से कांवड़ मार्ग पर चार पहिया वाहन भी घुस गए। जाम में लोग घंटों फंसे रहे।
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
सुरक्षा के मद्देनजर तगड़े इंतजाम किए गए थे। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ रामवीर सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। पूरे कांवड़ मार्ग पर पुलिस बल तैनात किया गया था। जनपद के सभी थानों के पुलिस बल को भी यहां बुलाया गया था।


स्वागत को जगह-जगह बने तोरणद्वार
कांवड़ यात्रियों के स्वागत में जगह-जगत तोरणद्वार बनाए गए थे। रिसाला चुंगी, कचहरी चौराहा, इलाइट चौराहा, नगर निगम के पास, बीकेडी चौराहा, मिशन कंपाउंड समेत अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं को जलपान भी दिया गया।

यात्रा में उमड़ी भीड़। 

यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : samvad

यात्रा में उमड़ी भीड़। 

यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed