फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The city remained submerged in darkness till late night, people kept waiting for electricity

देर रात तक अंधेरे में डूबा रहा शहर, बिजली का इंतजार करते रहे लोग

Fri, 08 Jul 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The city remained submerged in darkness till late night, people kept waiting for electricity
झांसी। बृहस्पतिवार की रात को हुई बरसात के बाद पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। रात को दो बजे तक भी लाइट नहीं आई थी। बताया गया कि हंसारी ट्रांसमिशन सब स्टेशन से लाइनों में हुए फाल्ट के कारण सप्लाई बंद की गई। इससे शहर के 84 फीडर बंद हो गए।
विज्ञापन

महानगर में हंसारी ट्रांसमिशन सब स्टेशन और दुनारा ट्रांसमिशन सब स्टेशन से पूरे महानगर में बिजली की सप्लाई की जाती है। बृहस्पतिवार की रात 10 बजे हुई बरसात के बाद बिजली ठप हो गई थी। चारों तरफ अंधेरा छा गया। इसके बाद सूती मिल, उन्नावगेट, गल्लामंडी, जेल चौराहा, नंदनपुरा, मुन्नालाल पावर हाउस, मेडिकल, अयोध्यापुरी, अंदर-बाहर उनावगेट, पंचवटी, शीतल कॉलोनी, थापक बाग, अलीगोल, नाले का बाग, आईटीआई, सिद्धेश्वर नगर, नयागांव, महेंद्र पुरी, बालाजी रोड, पठौरिया, ग्वालियर रोड क्रासिंग, औद्योगिक क्षेत्र, अंसल कॉलोनी, आर्मी, ग्रासलैंड, मेवातीपुर, थापकबाग, कांशीराम कॉलोनी, आदि फीडरों के इंसुलेटर और जंपर फुंक गए। इस दौरान हंसारी से आने वाली 33 केवी लाइन का ब्रेकडाउन लिया गया। विभाग के कर्मचारी देर रात तक लाइन के फाल्टों को ढूंढते रहे। यह सिलसिला देर रात तक जारी है। इस दौरान महानगरवासियों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। अधिशासी अभियंता डी यादवेंदु ने बताया कि तेज बारिश और लाइन पर गाज गिरने से जगह-जगह फाल्ट आ गए। इन फाल्टों की पेट्रोलिंग की जा रही है। लाइन को सही कराकर देर रात बिजली को सुचारू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed