{"_id":"6d1a0708cb37a9ac5a1fc8ce7886afc4","slug":"the-child-gangs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बच्चा गिरोह सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बच्चा गिरोह सक्रिय
ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शहर में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य शाम को सजधज कर शिकार तलाशने के लिए मैरिज होम्स में पहुंच जाते हैं। पहले वह छककर व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं और फिर मौका लगते ही नकदी व जेवरात का बैग लेकर चंपत हो जाते हैं। इस गिरोह के कुछ बच्चों के फुटेज पुलिस के हाथ लग गए हैं, जिनके पोस्टर बनवाकर जगह-जगह लगवा दिए गए हैं।
सहालग शुरू होने के साथ ही बच्चा चोर गिरोह सक्रिय हो गया है, जिसमें कुछ लड़कियां व लड़के हैं। यह गिरोह नवाबाद थाना क्षेत्र में तीन, कोतवाली क्षेत्र में दो और सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित तीन मैरिज होम्स से नकदी, जेवरात व कीमती सामान चुराकर भाग चुका है।
चोरों की तलाश में जुटी नवाबाद थाना पुलिस के हाथ विगत दिनों कुछ फुटेज लगे, जिसमें कुछ बच्चे चोरी करते दिख रहे हैं। पुलिस ने अन्य मैरिज होम्स के फुटेजों को खंगाला तो उनमें भी वही बच्चे दिखाई दिये। इसके बाद पुलिस ने इन बच्चों को पता लगाने के लिए सुरागकशी की मगर कोई पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
ऐसे हालातों में पुलिस ने चोर बच्चों के पोस्टर छपवाकर थानों और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करवा दिए हैं, जिसमें लोगों से बच्चों के बारे में सुराग मांगा गया हैं। वहीं, लोगों को सचेत करते हुए कहा गया है कि शादी समारोह में यदि कोई अनजान बच्चा दिखाई दे, तो उससे अभिभावकों के बारे में जरूर पूछताछ की जाए। यही नहीं, यदि उक्त सूरत के बच्चे समारोह में नजर आएं तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।