फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The chant of "Har-Har Mahadev" echoed through every street in Chirgaon.

Jhansi News: चिरगांव में गली-गली में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

Tue, 25 Aug 2026 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The chant of "Har-Har Mahadev" echoed through every street in Chirgaon.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। बुंदेलखंड की साहित्यिक नगरी चिरगांव सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से शिवमय हो गई। चिरगांव महोत्सव समिति की ओर से 10वीं कांवड़ विकास यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महाकाल महाराज की पालकी, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की झांकी समेत कई आकर्षक प्रस्तुतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

सुबह आठ बजे साव के बाग स्थित प्राचीन शिव मंदिर से कांवड़ियों का जत्था खेरापति हनुमान मंदिर बराटा के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु कांवड़ लेकर बराटा पहुंचे और वहां से पवित्र जल भरा। इसके बाद कांवड़ियों का जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के साथ चिरगांव के लिए रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में करगुवां, सुल्तानपुरा, चिरगांव नगर समेत आसपास के कई गांवों की महिलाएं व बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

बराटा से चिरगांव तक कांवड़ियों के स्वागत के लिए जगह-जगह लोग खड़े रहे। श्रद्धालुओं को मिष्ठान, फल और पेयजल वितरित किया गया। रास्ते में लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ यात्री नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचे और पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद कांवड़ यात्रा साव के बाग स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजन-आरती के साथ कांवड़ यात्रा का समापन हुआ। पं. आनंद शास्त्री ने विधि विधान से अधिवक्ता अनूप शिवहरे देहाती व दिलीप शिवहरे भारतीय से सपरिवार पूजन-आरती कराई।
इस मौके पर आरपी निरंजन, जमुना प्रसाद कुशवाहा, पवन गौतम, प्रदीप सरावगी, राजकांतेश वर्मा, अशोक राजूपत, छत्रपाल सिंह राजपूत, वीरू यादव, महेश कश्यप, देवेंद्र यादव, उमाशंकर राजपूत, अनुज सरवरिया, हेमंत खंताल, अंकू जैन, राजू दीवान, अर्जुन सिंह कुशवाहा, अशोक दुबे, सचिन राना, हीरा खर्द, सचिन खंताल, हनी शिवहरे, शंकर, रामजी राजपूत, देवेंद्र, रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
0000
मुस्लिमों ने की पुष्पवर्षा, सुरक्षा के रहे इंतजाम
चिरगांव पहुंचने पर यात्रा पहाड़ी चुंगी, पहलापुरा, मातनपुरा स्थित महाकालेश्वर मंदिर, बजरिया और हवेलीपुरा होते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंची। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने भी कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे यात्रा में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला। यात्रा के दौरान सुरक्षा के खासे इंतजाम रहे। एसपी देहात, सीओ मोंठ, एसडीएम मोंठ तथा सर्किल के थानों की पुलिस के साथ ही पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक चिरगांव बलिराज शाही पुलिस टीम के साथ व्यवस्था संभाले रहे।
0000
महाकाल की पालकी रही आकर्षण का केंद्र

उज्जैन से आई महाकाल महाराज की पालकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा के भव्य झांकी के दर्शनों का भी लाभ श्रद्धालुओं को मिला। महाराष्ट्र का बैंड, डाक कांवड़ और डांसिंग गोरिल्ला ने भी लोगों आकर्षित किया ।

0000
जगह-जगह हुआ कांवड़ियों का स्वागत
यात्रा के दौरान सांसद अनुराग शर्मा ने गंगा जल वितरित कराया। सहस्त्रबाहु सेवा समिति की ओर से आइसक्रीम बांटी गई। मोंटी शिवहरे गुलारा ने जेसीबी से कांवड़ियों पर पुष्पबर्षा की। वीरेंद्र यादव प्रधान ने मिष्ठान वितरित किया। मनीष बारीकरा ने पकौड़े व हलुआ वितरित किया। पूरे मार्ग में लोग श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह फल लेकर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed