फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The businessman stopped the corporation's bulldozer which had gone to remove encroachment in Subhashganj.

Jhansi News: सुभाषगंज में अतिक्रमण हटाने गए निगम के बुलडोजर को व्यापारी ने रोक दिया

Wed, 13 Mar 2024 03:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
The businessman stopped the corporation's bulldozer which had gone to remove encroachment in Subhashganj.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सुभाषगंज में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम के दस्ते को एक व्यापारी ने डेढ़ घंटे तक रोके रखा। वह नाली पर कब्जा करके बनाए गए चबूतरे को तोड़ने का विरोध कर रहा था। विरोध के बीच नगर निगम की टीम ने फोर्स बुलाकर छनियापुरा से ओरछा गेट अंदर तक अतिक्रमण हटाया। डेढ़ सौ से अधिक दुकानों के बाहर के चबूतरे तोड़े गए।
नगर निगम की टीम सुबह 11 बजे अतिक्रमण हटाने के लिए सुभाषगंज पहुंची। यहां पर नालियों को बंद करके व्यापारियों ने चबूतरे बना लिए थे। हाल ये था कि कुछ व्यापारी तो यह तक कह रहे थे कि उनकी दुकान के आगे से नाली निकली ही नहीं है। जेसीबी से चबूतरों को तोड़ना शुरू किया गया तो एक व्यापारी विरोध करने लगा। वह आगे वाली दुकानों का अतिक्रमण तोड़ने की बात कहने लगा। धरना देने तक की चेतावनी दे दी। नगर निगम की टीम ने कहा कि एक तरफ से कार्रवाई शुरू हुई है। आगे भी जाएंगे। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। इस पर अतिक्रमण दस्ते को पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। इसके बाद टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। संपत्ति अधीक्षक बृजेश वर्मा ने बताया कि बाद में व्यापारी ने खुद ही चबूतरा तोड़ा। वहीं, छनियापुरा से ओरछा गेट अंदर तक अतिक्रमण हटाया गया है। इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक दुकानों के चबूतरे तोड़कर नाली की सफाई भी कराई गई। नालियां सालों से बंद थीं। कई जगहों पर नाली का अवशेष तक नहीं मिला है। आठ से दस ट्रक मलबा निकला है। ठेले वालों को भी हटाया गया है।
विज्ञापन




नाले में रोबोट फंसा, जेसीबी का हॉज पाइप फटा
नालियों की सफाई के दौरान नगर निगम की जेसीबी का हॉज पाइप फट गया। इसके बाद रोबोट बुलाकर नालियाें की सफाई शुरू कराई गई। नाले की सफाई के दौरान रोबोट भी फंस गया। फिर दूसरी बुलवाकर रोबोट को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed