फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The budget of the municipal corporation stuck due to the screw of the executive election

कार्यकारिणी चुनाव का पेंच फंसा होने से अटका नगर निगम का बजट

Sat, 12 Mar 2022 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
The budget of the municipal corporation stuck due to the screw of the executive election
झांसी। आचार संहिता के चलते नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव कराने को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इस वजह से निगम का नया बजट भी अटक गया। विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनावों की आचार संहिता के चलते कार्यकारिणी चुनाव के अगले माह ही कराए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति सुनील नैनवानी समेत छह सदस्यों का कार्यकाल 8 मार्च को खत्म हो गया। नगर निगम अधिनियम के मुताबिक निगम का बजट सबसे पहले कार्यकारिणी को मंजूर करना होता है लेकिन, उपसभापति समेत छह सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो जाने से यह अभी अधूरी है। अधूरी कार्यकारिणी के सामने बजट पेश नहीं हो सकता। वहीं, लगातार दो चुनावें की आचार संहिता के चलते अभी कार्यकारिणी चुनाव करना संभव नहीं दिखाता। जानकारों का कहना है कि विधानसभा के गठन के बाद जब इसकी आचार संहिता खत्म होगी, उसके साथ ही विधान परिषद चुनावों की आचार संहिता कायम हो जाएगी। इस वजह से अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक ही यह चुनाव कराया जाना संभव हो सकेगा। कार्यकारिणी चुनाव के बाद नगर निगम का सलाना बजट पेश होगा। निगम अफसरों ने इस कवायद के पूरी होने में दो माह का समय लगने की उम्मीद जताई है। महापौर रामतीर्थ सिंघल का कहना है कि सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed