{"_id":"571a7e1b4f1c1bac278b45bf","slug":"the-bride-of-the-husband-s-salary-to-encompass-former-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के वेतन को पूर्व विधायक की बहू ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के वेतन को पूर्व विधायक की बहू ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
selary problm, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। छह माह से पति का वेतन न मिलने पर पूर्व विधायक की बहू ने परिजन व समाज के लोगों के साथ मंडलायुक्त कार्यालय में धरना दिया। तदुपरांत आयुक्त की तरफ से प्रशासनिक अधिकारी ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आरोप है कि जल संस्थान में तैनात पति को भष्ट अफसरों की शिकायत करने पर परेशान किया जा रहा है।
मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में पूर्व विधायक कैलाश साहू के छोटे भाई संजीव साहू की पत्नी सीमा साहू ने बताया कि उनके पति जल संस्थान कर्मी हैं। पिछले बाइस वर्षों से वह नौकरी कर रहे हैं। नौ माह पूर्व उनके पति ने जल संस्थान झांसी डिवीजन में खुलेआम हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। इससे संबंधित अधिकारी बौखला गए। उनके पति का ट्रांसफर झांसी से गरौठा कर दिया गया।
नियमित ड्यूटी पर जाने, रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के बाद भी संबंधित अधिकारी उनके पति को पिछले छह माह से वेतन नहीं दे रहे हैं। परेशान करने के लिए बीच-बीच में उपस्थिति पंजिका को छिपा दिया जाता है। इतना ही नहीं जन सूचना अधिकार में सूचना देने के नाम पर पांच सौ प्रतियों का हवाला देकर एक हजार रुपये जमा करा लिए गए, मगर इसके बाद भी उनको जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
ज्ञापन में संबंधित अधिकारियों का स्थानांतरण करने व उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों व भुगतानों की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई। इस मौके पर केसी साहू, जगदीश प्रसाद साहू, सुनीता साहू, राजेश साहू, रामबाबू साहू, देवी सिंह आदि उपस्थित थे।