फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The boy's family was demanding a dowry of five lakhs... the girl gave her life by hanging

लड़के के परिवार वाले मांग रहे थे पांच लाख का दहेज...लड़की ने फांसी लगाकर दे दी जान

Thu, 02 Dec 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
The boy's family was demanding a dowry of five lakhs... the girl gave her life by hanging
झांसी। तीन साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों साथ जीने मरने की कसम खाते थे लेकिन जब शादी का बात आई तो लड़के के परिवार वाले पांच लाख का दहेज मांगने लगे। लड़की ने युवक को समझाया कि उसके पिता गरीब हैं इतना पैसा कहां से लाएंगे। लेकिन बात नहीं बनी। लिहाजा युवती ने मंगलवार की रात को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक मलिन बस्ती निवासी दीनानाथ की सबसे छोटी बेटी काजल इंटर की छात्रा थी। पड़ोस में रहने वाले अनिल से उसका विवाह तय हो गया। अनिल बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। परिजनों का कहना है दोनों एक दूसरे को चाहते थे। इस वजह से विवाह तय कर दिया लेकिन, अचानक लड़के पक्ष की तरफ से पांच लाख रुपये दहेज की मांग की जाने लगी। लड़की पक्ष के लिए दहेज में इतना पैसा देना संभव नहीं था। काजल ने भी कुछ दिनों पहले अनिल को मनाने की कोशिश की लेकिन, अनिल ने काजल की बात न सुनकर अपने परिजनों का साथ दिया। अनिल के बदले रवैये से काजल परेशान रहने लगी। परिजनों का कहना है कि रोजाना की तरह रात में उसने सबके साथ खाना खाया। उसके बाद जब सभी लोग सो गए। उसने मौका देखकर घर के पिछले हिस्से में जाकर टुपट्टे से फांसी लगा ली। सुबह उसका शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सीपरी बाजार के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक काजल के परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

घर में ताला बंद करके भागे परिजन
काजल के फांसी लगाए जाने की सूचना जैसे ही अनिल के घर वालों को लगी सभी घर में ताला बंद करके भाग गए। अनिल का घर मलिन बस्ती के पास ही है। देर--शाम तक न अनिल का कुछ पता नहीं चला। उनके घर में भी कोई नहीं आया। अनिल ने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ में गुदवा रखा था अनिल का नाम
काजल ने अनिल का नाम अपने दाएं हाथ में अपने नाम के संग गुदवा रखा था। काजल ने अपने नाम के पहले अक्षर के तौर पर के और अनिल के नाम के पहले अक्षर के तौर पर ए गुदवाया था। परिजनोें के मुताबिक करीब दो साल पहले उसने यह गोदना कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed