फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Ambulance driver's blood-stained body found at medical college gate

Jhansi: मेडिकल कॉलेज गेट पर लहूलुहान हाल में मिली एंबुलेंस चालक की लाश, दो दिन पहले घर से लौटकर आया था

Sun, 28 Jun 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Updated Sun, 28 Jun 2026 02:16 AM IST
सार

युवक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस विसरा सुरक्षित रखने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन
Jhansi: Ambulance driver's blood-stained body found at medical college gate
झांसी मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

विस्तार

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल के गेट नंबर 3 के पास से शनिवार सुबह लहूलुहान हाल में एंबुलेंस चालक महिपत (32) की लाश बरामद हुई। उसके शरीर में चोट के निशान मिले हैं। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


महिपत बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुआं गांव का निवासी था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह झांसी में रहकर प्राइवेट एंबुलेंस गाड़ी चलाता था। पांच भाइयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। दो दिन पहले गांव से झांसी आया था। उसके बाद से उसने घर में फोन नहीं किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे महिपत का शव गेट के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ था। उसके शरीर में चोट के निशान थे। नाक से खून खून जमा था। शव कुछ घंटे पुराना लग रहा था। सूचना मिलने पर नवाबाद पुलिस भी पहुंच गई। सीओ सिटी रामवीर सिंह का कहना है कि मौत की वजह साफ न होने की वजह से विसरा सुरक्षित रखा गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। इसके मुताबिक आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed