{"_id":"684dd7ea31e1368f1507e5bf","slug":"the-body-of-a-missing-youth-was-found-in-a-field-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-577387-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: घर से लापता युवक की खेत में पड़ी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: घर से लापता युवक की खेत में पड़ी मिली लाश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। थाना बड़ागांव के गांधी नगर इलाके से लापता युवक का शव खेत से बरामद हुआ। परिजन ने शराब पीने के दौरान विवाद होने पर हत्या की आशंका जाहिर की। वहीं, पुलिस का कहना है कि अत्यधिक शराब पीने से मौत हुई।
गांधीनगर निवासी सोबरन अहिरवार (30) प्राइवेट काम करता था। परिजन के मुताबिक पत्नी के छोड़कर जाने के बाद सोबरन ने दूसरी शादी कर ली। सोबरन शराब पीने का आदी था। 12 जून को कुछ लोग उसे घर से लेकर गए। रातभर सोबरन घर नहीं लौटा। तलाशने पर भी उसका पता नहीं चला। शुक्रवार को परिजन ने बड़ागांव थाने जाकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। देर-शाम उसका शव बिरगुवा के पास खेत में पड़ा मिला। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि शरीर पर चोट के निशान हैं। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी तरह की चोट से इन्कार किया। उनका कहना है कि सोबरन शराब पीने का आदी था। मुंह में गुटखा भरा हुआ था। अत्यधिक शराब पीने की वजह से मौत हुई।