फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The body of a farmer was found hanging from a tree under suspicious circumstances

Jhansi News: संदिग्धावस्था में पेड़ पर लटकता मिला किसान का शव

Sat, 05 Apr 2025 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The body of a farmer was found hanging from a tree under suspicious circumstances
- परिजन और ग्रामीणों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

- फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, लिए नमूने
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगरा/उल्दन। थाना उल्दन क्षेत्र के ग्राम चढ़रउधवारी में एक किसान का खेत में लगे पेड़ पर संदिग्धावस्था में शव मिला। वहीं, परिजन ने आत्महत्या की जगह हत्या का आरोप लगाते हुए पेड़ पर लटकाने की बात कही।

परिजन ने बताया कि ग्राम चढ़राउधवारी निवासी चंदन सिंह राजपूत (45) का शव उसके अपने खेत पर गमछे से पेड़ पर लटका हुआ मिला। वह शाम सात बजे अपने घर से बाइक को लेकर निकले थे, जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने ढूंढने का प्रयास किया। सुबह करीब 8 बजे के लगभग किसी ने उनके परिवार को सूचना दी कि चंदन सिंह राजपूत अपने ही खेत में लगे पेड़ पर लटके हुए हैं। सभी लोग खेत पर पहुंचे तो चंदन सिंह राजपूत संदिग्धावस्था में मृत मिले। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उल्दन दिनेश कुरील ने निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम के लिए शव को मऊरानीपुर भेज दिया। मृतक के दो बच्चे हैं जो मऊरानीपुर पढ़ रहे हैं। परिवार के लोगों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, तो वहीं पर सभी परिजन ने एक स्वर में कहा कि किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चंदन सिंह राजपूत को मारकर पेड़ से टांग दिया गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed