फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The biggest hurdle was overcome on the 21st day, water reached seven reserve water tanks

Jhansi News: 21वें दिन दूर हो सकी सबसे बड़ी बाधा, सात रिजर्व वाटर टैंक तक पहुंचा पानी

Tue, 22 Apr 2025 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The biggest hurdle was overcome on the 21st day, water reached seven reserve water tanks

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। पाइप लाइन परीक्षण के 21वें दिन इंतजार खत्म हो गया। जलापूर्ति की राह की सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई। सात रिजर्व वाटर टैंक तक पानी पहुंंचाया जा सका। वहीं, सोमवार देर शाम भगवंतपुरा मोहल्ले के कुछ घरों में जलापूर्ति भी की गई। जल निगम अभियंताओं के मुताबिक, अब ओवरहेड टैंक तक पानी चढ़ाया जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर नियमित तौर पर मोहल्लों में जलापूर्ति आरंभ होगी।



जल निगम के सामने रिजर्व वाटर टैंक तक पानी पहुंंचाना सबसे बड़ी चुनौती थी। पिछले 20 दिन से इसकी कोशिश हो रही थी। सोमवार तड़के माताटीला बांध से 20 एमएलडी पानी छोड़ा गया। दोपहर तक इस पानी के इलाइट चौराहा पहुंचने के बाद इसे ब्रांच लाइनों से अलग-अलग इलाकों की ओर भेजा गया। अभियंता भी कंट्रोल रूप से निगरानी रख रहे थे। ब्रांच लाइन से छोड़े गए पानी को भगवंतपुरा, सागर गेट, तालपुरा, दरीगरान, पंचवटी, नरसिंह राव टोरिया, सीपरी बाजार एवं सिविल लाइंस में बने रिजर्व वाटर टैंक में भरा गया।
विज्ञापन


सबसे पहले भगवंतपुरा में पानी पहुंचने पर वहां 500 किलो लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक भरा गया। सोमवार शाम भगवंतपुरा के कई घरों तक पानी भेजकर इसकी टेस्टिंग भी की गई। टैंक के माध्यम से 1500 घरों को पानी भेजा जाएगा। एक्सईएन मुकेश पाल का कहना है कि अभी पाइप लाइन की सफाई के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। कुछ दिनों तक यह पानी पीने लायक नहीं होगा। अगले एक सप्ताह के भीतर जलापूर्ति आरंभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट

40 हजार घरों को जलापूर्ति का इंतजार

महानगर पेयजल योजना का 40 हजार घरों में इंतजार है। इनमें कई मोहल्ले ऐसे शामिल हैं, जहां आज तक पाइप लाइन नहीं बिछी थी। भगवंतपुरा, बिजौली, राजगढ़, दरीगरान जैसे दर्जनों मोहल्ले में पीढि़यों से लोगों को घरों तक पाइप लाइन बिछने का इंतजार था। यह पेयजल योजना करीब दो साल पहले ही पूरी हो जानी थी, लेकिन पाइप लाइन बिछाने में लेटलतीफी होने से पेयजल आपूर्ति तयशुदा समय पर नहीं हो सकी। इस साल इनका इंतजार पूरा होने वाला है। ऐसे में इन मोहल्ले के लोग बेसब्री से घरों तक पानी पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।



इनसेट

पॉलिटेक्निक के पास पाइप लाइन फटने से सड़क पर भरा पानी



सोमवार शाम राजकीय पॉलिटेक्निक के पास परीक्षण के दौरान पाइप लाइन फटने से सड़क पर पानी भरने लगा। इससे राहगीरों को भी निकलने में परेशानी हुई। करीब एक घंटे तक सड़क पर पानी भरता रहा। पाइप लाइन फटने की सूचना पर पहुंचे जल निगम के अभियंताओं ने वॉल्व बंद करके आपूर्ति रोकी। इसके बाद देर शाम तक यहां मरम्मत कराई जाती रही। इसी तरह, झांसी-ग्वालियर रोड पर बैद्यनाथ के सामने भी पाइप लाइन फट गई। वहां भी सड़क पर पानी भर गया।




इनसेट

मसीहागंज में 24 घंटे आपूर्ति की तैयारी आरंभ

महानगर पेयजल योजना पूरी होने के साथ ही मसीहागंज वार्ड में 24 घंटे जलापूर्ति आरंभ की जाएगी। इसके लिए जल निगम अभियंताओं ने तैयारी आरंभ कर दी है। जल निगम के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव के मुताबिक, पायलट प्रोजेक्ट के तहत मसीहागंज को चुना गया है। वार्ड के सभी जल कनेक्शनधारकों के घर 24 घंटे पानी आपूर्ति होगी। इसके लिए अलग से टंकियां बनाई जाएंगी। हालांकि इसके तहत लोगों को कितना पैसा चुकाना होगा, यह अभी साफ नहीं हुआ है। जल निगम अभियंताओं का कहना है कि टंकी में मीटर लगाया जाएगा। इससे पानी आपूर्ति पर निगाह रखी जाएगी। पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने पर अन्य वार्डों में भी इसे शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed