फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The amount of uniform and shoes, socks did not reach the parents' account

अभिभावकों के खाते में नहीं पहुंची यूनिफार्म और जूते, मोजे की राशि

Wed, 29 Sep 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
The amount of uniform and shoes, socks did not reach the parents' account
झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को यूनिफार्म, जूते, मोजे की खरीद के लिए 1256 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। यह रकम अभिभावकों के खाते में भेजी जा रही है, लेकिन अधिकांश अभिभावकों के खाते में यह राशि नहीं भेजी जा सकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से डेढ़ वर्ष से विद्यालय बंद चल रहे थे। दूसरी लहर के बाद अब विद्यालय खुले और बच्चों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्कूल बुलाया जाने लगा। शुरूआत में बच्चों की उपस्थिति काफी कम थी लेकिन अब संख्या बढ़ने लगी है। बच्चों को पुस्तकें तो वितरित कर दी गईं लेकिन यूनिफार्म, जूते, मोजे की खरीद के लिए विभाग द्वारा उनके अभिभावकों के खाते में 1256 रुपये की धनराशि भेजी जानी है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं लेकिन एप में आई तकनीकी दिक्कतों की वजह से पैसे सभी अभिभावकों के खाते में नहीं भेजे जा सके हैं। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वेद राम ने बताया कि पुराने एप में आ रही तकनीकी दिक्कतों की वजह से धनराशि नहीं पहुंच पा रही है। इससे शासन को अवगत करा दिया गया है। नया एप लांच किया जा रहा है। नए एप के शुरू होते ही अभिभावकों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed