{"_id":"628d2bebfe1eb83bf76d64a2","slug":"terror-of-dogs-in-sadar-bazar-four-victims-in-each-house-jhansi-news-jhs221415719","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार में कुत्तों का आतंक, एक-एक घर में चार-चार शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार में कुत्तों का आतंक, एक-एक घर में चार-चार शिकार
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार में अग्रसेन भवन के पास खूंखार कुत्तों का आतंक है। आए दिन कुत्ते किसी न किसी व्यक्ति को काटते रहते हैं। कई लोग कुत्तों के दौड़ाए जाने पर गिरकर घायल भी हो चुके हैं। भयभीत लोगों ने सदर बाजार थाने पहुंचकर कुत्तों से बचाने की गुहार लगाई है।
अग्रसेन भवन में आए दिन कोई न कोई कार्यक्रम होते रहते हैं। पास में सरस्वती विद्या बालिका मंदिर स्कूल भी है। यहां पर कई विद्यार्थी पढ़ते हैं। अग्रसेन भवन के पास ही एक महिला कुछ कुत्तों को पाले हुए हैं। हालांकि, ये आवारा कुत्ते हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इन कुत्तों की बहुत दहशत है। लोग घरों से बाहर निकलने में डरते हैं। कोई भी बगल से निकलता है तो कुत्ते काट लेते हैं। श्री अग्रवाल महिला जागृति मंच ने सदर बाजार थानाध्यक्ष को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि बच्चों और महिलाओं के लिए अग्रसेन भवन में नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन नृत्य प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। रविवार को शिविर के समापन पर कई कुत्ते बच्चों से लेकर बड़ों तक को काटने के लिए दौड़े। एक बच्चे को काट भी लिया। पास में सरस्वती विद्या बालिका मंदिर भी है। स्कूल के कई बच्चों को भी कुत्ते काट चुके हैं। प्रधानाचार्य अर्चना अवस्थी ने बताया कि एक साल में 15 स्कूली बच्चों को कुत्ते काट चुके हैं।
ये बोले क्षेत्रवासी
........................
कुछ दिन ही कुत्ते ने काट लिया था। आने-जाने में हमेशा डर बना रहता है। पास में ही सरस्वती विद्या बालिका मंदिर स्कूल है, उसके भी कई विद्यार्थियों को कुत्तों ने काटा है। - नीरज कुशवाहा, प्रबंधक, अग्रसेन भवन।
विज्ञापन
मेेरे परिवार के चार लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। अग्रसेन भवन के सामने 15-16 कुत्ते घूमते रहते हैं। कोई भी आए-जाए उस पर टूट पड़ते हैं। खूंखार कुत्तों की वजह से जीना मुश्किल हो गया है। - सुनील कपूर।
मेरे बेटे सुमुख को रविवार को ही कुत्तों ने दौड़ा लिया। इस वजह से वह गिर गया। हाथ-पैरों में चोटें आईं। एक कुत्ते ने भी उसे काट लिया। इसे बच्चा घर के बाहर निकलने में डरने लगा है। - स्मिता अग्रवाल।
क्षेत्र कुत्तों का आतंक है। कुछ समय पहले कुत्तों को बाहर छुड़वा दिया था मगर पास में रहने वाली महिला ऑटो में भरकर फिर ले आई। कुत्ते से बचाने के लिए सभी महिलाएं सदर बाजार थाने गई थीं। - बबीता गर्ग।