फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tender cancel in nagar nigam

नगर निगम में 12 करोड़ के ठेके निरस्त

Thu, 27 Feb 2020 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
tender cancel in nagar nigam
झांसी। शहर में 12 करोड़ रुपये से कराए जाने वाले सड़क निर्माण समेत दूसरे कार्यों के टेंडर नगर आयुक्त ने निरस्त कर दिए हैं। यह सभी ठेके रसूखदार ठेकेदारों ने इंजीनियरों की मदद से पूल कर लिए थे, जिसे ‘अमर उजाला’ ने उजागर कर दिया था। दोनों के बीच हुई सांठगांठ की पुष्टि फाइनेंशियल बिड खुलने के साथ हो गई। गड़बड़ी पकड़ में आने के बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी टेंडर निरस्त कर दिए गए। मामले की आगे भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम ने सड़क निर्माण से संबंधित कई कार्यों के लिए दो माह पहले टेंडर निकाले थे। इसके जरिए करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बीस कार्य कराए जाने थे। इनमें वीरागंना लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के पास सड़क निर्माण, वार्ड नंबर 31, वार्ड संख्या 22 राजगढ़, वार्ड संख्या 34 नई बस्ती, वार्ड संख्या 24, वार्ड संख्या 20, वार्ड संख्या 30 एवं कोछा भंवर में प्रस्तावित बस अड्डे तक सड़क निर्माण समेत गौशालाओं का निर्माण कराया जाना था। निविदा निकलते ही ठेकेदार एवं अभियंताओं के बीच पूल बनाने का खेल शुरू हो गया। सबसे पहले 30 जनवरी को तकनीकी बिड खोली गई। इसमें चुनिंदा ठेकेदारों की बिड ही मंजूर हुई। इन सभी ठेकेदारों ने प्राइज बिड से दो से चार फीसद कम दरें डाली थीं। ठेकों को पूल करने की खबर ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित की।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद निगम अभियंताओं ने चुप्पी साध थी। काफी दिनों तक अभियंताओं ने मामला दबाए रखा। 17 फरवरी को इसकी फाइनेंशियल बिड खोली गई। इसमें भी वही दो से चार फीसदी रेट ही सामने आए। इससे ‘अमर उजाला’ के खबर की पुष्टि हो गई लेकिन मंजूरी के लिए फाइल जब नगर आयुक्त के पास पहुंची तब मामला पकड़ में आ गया। उन्होंने पूरी टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर पूरी टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। नगर आयुक्त के मुताबिक जल्द नए सिरे से प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed