फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ten Anganwadi workers' June honorarium withheld due to negligence in face authentication

Jhansi News: चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही पर दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जून माह का मानदेय रोका

Wed, 18 Jun 2025 12:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ten Anganwadi workers' June honorarium withheld due to negligence in face authentication
ललितपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार ने चेहरा प्रमाणीकरण में लापरवाही करने वाली दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का जून का मानदेय रोक दिया है। साथ ही एक दिन के अंदर कार्य प्रारंभ न करने के दशा में उनकी सेवा समाप्ति प्रक्रिया आरंभ करने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विकास पुष्टाहार कार्यक्रम के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पुष्टाहार पाने वाले बच्चों, धात्री महिलाओं व गर्भवती का चेहरा प्रमाणीकरण अभियान चलाया जा रहा है। 20 जून तक यह कार्य पूर्ण करना है, जिन लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण होगा, उन्हें ही पुष्टाहार वितरण किया जाएगा। विकास खंड जखौरा की दस आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने यह कार्य प्रारंभ नहीं किया, जिसके चलते उनका मानदेय रोकने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रायपुर में तैनात जुगल किशोरी, मुहारा में तैनात ज्योति, कुसम, इमरती, कालीपहाड़ी में कार्यरत रेखा, मसौरा खुर्द में तैनात अंजू अहिरवार, लागौन में तैनात उमा, मीना जैन, सकरवारा में तैनात किरन, नगवास में तैनात माया शामिल है। इन्हें बुधवार से कार्य प्रारंभ न होने दशा में सेवा समाप्ति की चेतावनी जारी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed