फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Temple worship shiva, social distance fallow

शिवालय में श्रृंगार कर महादेव को रिझाया, सोशल साइट्स पर दर्शन कराया

Tue, 14 Jul 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Temple worship shiva, social distance fallow
श्रावणमास के दूसरे सोमवार को सिद्देश्वर मंदिर में भगवान भोले का विशेष श्रृंगार किया गया। अमर उज?
झांसी। भगवान भोलेनाथ का प्रिय पावन महीना सावन का दूसरा सोमवार श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया। हर - हर महादेव, बम बम भोले के जयकारे लगाए और रुद्री पाठ कर जलाभिषेक किया। पार्थिव शिवलिंग बनाए और अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। कई शिवालयों से अभिषेक एवं श्रृंगार का सोशल साइट्स पर सीधा प्रसारण भी किया गया। वहीं, कई श्रद्धालुओं ने कोरोना वायरस के प्रकोप से मुक्ति के लिए प्रार्थनाएं भी की।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता है कि पवित्र सावन में भोलेनाथ की आराधना से सभी मनोरथ पूरे हो जाते हैं। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में महानगर के सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। भक्तों ने दूध, दही, शहद, गंगाजल, घी, जल आदि से अभिषेक और ऊं नम: शिवाय मंत्रों का जाप किया। बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि का अर्पण किया। पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, सुंदरपुरी का बाग स्थित राजा बाबा महादेव मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, भूतनाथ मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए अच्छी खासी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी कई लोगों ने ध्यान रखा। साथ ही मूर्तियों को भी कुछ श्रद्धालुओं ने स्पर्श नहीं किया। वहीं, काल सर्प दोष से निवारण के लिए श्रद्धालुओं ने नागदेवता की भी पूजा की। इधर राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर में भगवान का भस्म से उबटन किया गया। इसके बाद दूध, दही, शहद, गन्ने के रस आदि से महाअभिषेक किया गया। कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए श्रद्धालुओं ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। इस अवसर पर संयोजक अजीत राय, प्रमोद शिवहरे, महेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed