फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Temple return priest bolero accident dead

मंदिर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 27 Sep 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Temple return priest bolero accident dead
मऊरानीपुर/सिजारी बम्होरी (झांसी)। मंदिर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु को बोलेरो ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कालेज भेजा गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चालक पर जानबूझ कर वाहन चढ़ाने का आरोप लगाया। रात को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को थाने के सामने रखकर धरना दिया। इस दौरान परिजनों ने हत्या में मामला दर्ज करने की मांग की। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद परिजन चले गए।
विज्ञापन

लहचूरा थाना क्षेत्र के सिजारी खुर्द निवासी घनश्याम पुत्र रामप्रसाद पत्नी ममता के साथ गांव के ही पास बने हनुमान जी के मंदिर से सुबह लगभग सात या आठ बजे पूजा कर लौट रहे थे। जैसे ही वह मंदिर से निकलकर सड़क पर आ रहेथे। तभी गांव से ही आ रही बोलेरो ने सामने से घनश्याम को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते मे ही मौत हो गई। घटना की सूचना की जानकारी लहचूरा पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक के भाई ने बताया कि बोलेरो चालक पुराने विवाद में रंजिश मानने लगा था। शुक्रवार को उसने घनश्याम को जान से मारने की धमकी भी दी थी। वहीं ग्राम प्रधान ने भी इसे दुर्घटना न बताकर रंजिशन हत्या बताया। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई। थाना प्रभारी आद्या प्रसाद ने परिजनों को समझाकर धरना खत्म करा दिया। उनका कहना है कि विवेचना के दौरान मुकदमा तरमीम करने का आश्वासन दिया। रात को गांव के बाहर श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed