फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teenager brutally beaten on suspicion of theft, hanged in well

Jhansi News: चोरी के शक में किशोर को बेरहमी से पीटा, कुएं में लटकाया

Thu, 10 Aug 2023 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Teenager brutally beaten on suspicion of theft, hanged in well
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर थाना इलाके में 14 साल के एक किशोर को गांव के ही कुछ लोगों ने चोरी के शक में पहले बेरहमी से पीटा और उसके बाद उसे कुएं में लटकाए रखा। पुलिस द्वारा घटना का मुकदमा न लिखे जाने पर पीड़ित बुधवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के पास पहुंचा। सीडब्ल्यूसी ने एसएसपी को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा है।
मऊरानीपुर के ग्राम घाटकोटरा निवासी इंद्रपाल सिंह यादव के पुत्र धनंजय ने सीडब्ल्यूसी को बताया कि 24 जुलाई को वह बांध के पास बैठा हुआ था। इसी दरम्यान गांव के ही चार-पांच लोग आए और उसे अपने साथ एक बाड़े में ले गए। वहां वह मारपीट करते हुए पूछने लगे कि उनके ट्रैक्टर की लोहे की कुर्सियां किसने चुराई हैं। इसी बीच वह तीन घंटे तक उसे रस्सी से बांधकर कुएं में भी लटकाए रहे। घंटों बाद वह किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से बचकर भागा। पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

किशोर के लिखित बयान लेने के बाद सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने एसएसपी को पत्र लिखकर घटना का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed