फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Technical hurdle in the way of scholarship, bank branches missing on the portal

Jhansi News: छात्रवृत्ति की राह में तकनीकी अड़ंगा, पोर्टल पर बैंक शाखाएं नदारद

Wed, 14 Oct 2026 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Technical hurdle in the way of scholarship, bank branches missing on the portal
झांसी। स्कूल-कॉलेजों में सामान्य और अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर कई बैंकों की शाखाएं प्रदर्शित नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे वे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से समस्या की जानकारी मिलने पर उसका समाधान कराया जा रहा है। इससे पहले भी विद्यार्थियों को बैंक शाखाएं पोर्टल पर नहीं दिखने की समस्या आई थी। शिकायतें मिलने पर समाज कल्याण विभाग ने बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखाएं प्रदर्शित नहीं होने की समस्या के समाधान के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा था। इसके बाद कुछ शिकायतों का निस्तारण कराया गया, लेकिन अब भी कई विद्यार्थियों को आवेदन भरते समय बैंक शाखाएं नहीं दिख रही हैं।
विज्ञापन

एसआरजीआई के विद्यार्थियों उत्कर्ष, साहिल, हार्दिक वर्मा और नितिन ने बताया कि आवेदन करते समय उनके बैंक की शाखाएं पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रही हैं। इससे आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने में दिक्कत आ रही है। विद्यार्थियों को आशंका है कि समय रहते समस्या दूर नहीं हुई तो वे निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पूर्व में जिन विद्यार्थियों को समस्याएं आई थीं, उनका समाधान करा दिया गया है। यदि किसी आवेदक को अब भी परेशानी हो रही है तो वह अपने कॉलेज प्रबंधन के माध्यम से इसकी जानकारी दे। समस्या का तत्काल समाधान कराया जाएगा। - ललिता यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed