फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Technical fault in light and sound show, operation stopped

लाइट एंड साउंड शो में आई तकनीकी खराबी, संचालन बंद

Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Technical fault in light and sound show, operation stopped
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई के दुर्ग में संचालित होने वाले लाइट एंड साउंड शो में तकनीकी खराबी आने के कारण शनिवार को शो का संचालन नहीं हो सका। जिससे सैलानियों को मायूस लौटना पड़ा। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मुताबिक दो दिन के बाद ही संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन

झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई की गौरव गाथा को बयां करने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2008 में किले के भीतर लाइट एंड साउंड शो का संचालन शुरू किया गया था। शो में अभिनेता ओमपुरी और अभिनेत्री सुष्मिता सेन की आवाज में 1857 के गदर की दास्तां को दर्शाया जाता था। लेकिन जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया शो पुराना हो गया था। जिससे दर्शकों का टोटा होने लगा था। शो को डिजिटल बनाने की योजना को तैयार किया गया था। योजना के तहत मार्च 2022 में स्मार्ट सिटी के तहत डिजीटल लाइट एंड साउंड शो को शुरू किया गया था। आधुनिक और डिजिटल होने के कारण देसी और विदेशी सैलानियों का काफी पसंदीदा रहा है। लेकिन शो के सर्वर में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण शो के संचालन रोक दिया गया है। जिससे लाइट एंड साउंड शो को देखने के लिए आने वाले सैलानियों को मायूस होकर लौटना पड़ा है।
विज्ञापन

पीएमसी हैड केबी सिंह ने बताया कि शो के सर्वर में तकनीकी खराबी आने के कारण संचालन को बंद कर दिया गया है। दो से तीन दिन के भीतर ही खराबी को दूर कर शो को दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed