फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'Tech' could not 'JDA'

‘हाईटेक’ नहीं हो पाया ‘जेडीए’

Sat, 19 Dec 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
'Tech' could not 'JDA'
झांसी। विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा टेंडर प्रक्रिया को इंटरनेट के माध्यम से कराने के निर्देश दिए जाने के बाद भी झांसी विकास प्राधिकरण अभी तक हाईटेक नहीं हो पाया है। जेडीए में ई-टेंडर की व्यवस्था नहीं है। शासन के निर्देश के विपरीत शुक्रवार को महायोजना के डिजिटल सर्वे के लिए मैनुअल टेंडर डाले गए।
विज्ञापन


जेडीए में शामिल किए गए 64 गांवों के लिए महा योजना बनाई जानी है। इसे बनाने के लिए डिजिटल सर्वे का कार्य होना है। सर्वे के लिए जेडीए द्वारा निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। टेंडर डालने के लिए प्रदेश के विभिन्न स्थानों से सर्वे कंपनियों के प्रतिनिधि शुक्रवार को झांसी आए। उन्होंने जेडीए के टेंडर बॉक्स में अपने टेंडर डाले।
विज्ञापन


टेंडर डालने के लिए आए प्रतिनिधियों ने जेडीए सचिव तिलकधारी यादव से ई-टेंडर के बारे में पूछा तो उन्होंने व्यवस्था न होने की बात कही। सचिव की मानें तो जेडीए के पास स्टाफ और संसाधनों की कमी है, जिससे व्यवस्थाओं का संचालन करना कठिन हो रहा है। ऐसे में नई व्यवस्था चालू कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को डाले गए टेंडर शनिवार को खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई को टालने का प्रयास
लाइट एंड साउंड शो के टिकट में हुए घोटाले में कार्रवाई को टालने का प्रयास जेडीए में जारी है। जांच अभी शुरू नहीं हुई है। जांच अधिकारी का कहना है कि उन्हें लिखित आदेश नहीं मिला है। वहीं सचिव का कहना है कि वह जांच के लिए आदेश लिखित में जारी कर चुके हैं। सचिव ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर उसे जिलाधिकारी के पास भेजा जाएगा, वह ही इस पर एक्शन लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed