फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   TB abhiyan stop durring corona time

कोरोना में ठप पड़ा अभियान हुआ तेज, झांसी व ललितपुर में छह दिनों में मिले 104 टीबी रोगी

Sat, 09 Jan 2021 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
TB abhiyan stop durring corona time
झांसी। कोरोना काल में ठप पड़ा टीबी रोगियों की पहचान करने का अभियान अब फिर से तेज हो गया है। घर-घर जाकर सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में पिछले छह दिनों में झांसी और ललितपुर में 104 टीबी रोगी मिले हैं। झांसी में 30 और ललितपुर में 74 लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। यह अभियान 12 जनवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी को खत्म करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत दो जनवरी से घर-घर जाकर सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान शुरू हुआ है। टीम द्वारा संदिग्धों के बलगम की जांच और एक्सरे कराकर टीबी का पता लगाया जा रहा है। पिछले छह दिनों में झांसी और ललितपुर में टीबी के 104 नए रोगी मिल गए हैं। टीबी अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. ललित मोहन ने बताया कि क्षय रोग यानी टीबी एक संक्रामक रोग है, जो टीबी मरीजों के खांसने, छींकने और थूकने से फैलता है। क्षय रोगियों की जल्द पहचान करके उनका इलाज शुरू करना, इस बीमारी को रोकने में मदद करता है।
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
- दो सप्ताह से ज्यादा खांसी आना।
- खांसी के साथ बलगम आना।
- बुखार, वजन का घटना।
- भूख कम लगना।
- सीने में दर्द।
- बलगम के साथ खून आना।
ये सावधानी बरतें
- खाने-पीने का ध्यान दें।
- खांसी आने पर मुंह पर कपड़ा रख लें।
- कोर्स पूरा होने के बाद बलगम की जांच कराएं।
ये भी जानें
मस्तिष्क की टीबी में सिरदर्द, बुखार, खुमारी, गर्दन में जकड़न होना और रीढ़ की टीबी में पीठ में दर्द, बुखार और रीढ़ में सूजन आ जाती है।
टीबी का इलाज संभव है और यह रोग छूने या हाथ मिलाने से नहीं फैलता है। यदि किसी को टीबी हो जाती है तो सबसे पहले वह अपनी दवा समय से ले और कोर्स पूरा करे। - डॉ. राजकिशोर, जिला क्षयरोग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed