फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tankers will make more than 93 thousand trips in four months

Jhansi News: चार माह में 93 हजार से अधिक चक्कर लगाएंगे टैंकर

Thu, 06 Mar 2025 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tankers will make more than 93 thousand trips in four months

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। गर्मियों के सीजन में पेयजल संकट से निपटने को जल संस्थान ने कवायद शुरू कर दी है। इस दफा अप्रैल माह से टैंकरों का संचालन आरंभ करने की तैयारी है। अगस्त माह तक इनका संचालन होगा। इस साल टैंकरों के करीब 93 हजार चक्कर लगाने की उम्मीद है हालांकि पिछले साल के करीब 1.25 लाख चक्करों के मुकाबले यह कम है।

बुंदेलखंड में गर्मी आरंभ होने के साथ भूजल नीचे चला जाता है। ऐसे में दर्जनों मोहल्लों में पेयजल किल्लत हो जाती है। दरीगरान, अलीगोल, इतवारीगंज, सिजरिया कॉलोनी, खटकयाना, सराय, मुकरयाना, बिसातखाना, राई का ताजिया, कुष्टयाना, बड़ागांव गेट बाहर, मद्रासी कॉलोनी, ढिमरयाना, सत्यम कॉलोनी, टीचर कॉलोनी, अन्नपूर्णा कॉलोनी जैसे मोहल्लों में पीने के पानी के लिए घंटों लाइन लगाना पड़ता है इन इलाकों में जल संस्थान 14 अप्रैल से 16 अगस्त के बीच टैंकर से जलापूर्ति करेगा हालांकि अगले माह से आरंभ होने वाली महानगर पेयजल योजना से कई मोहल्लों को राहत भी मिल जाएगी। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रदीप सिंह जादौन के मुताबिक इसके चलते टैंकरों के चक्कर में कमी आने की संभावना है लेकिन, जल संकट से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
विज्ञापन




इनसेट



नगरा, हीरापुरा समेत कई मोहल्लों में आज नहीं आएगा पानी

पुलिया नंबर नौ जेडपीएस कैंपस में 450 एमएम मेन राइजिंग लाइन की मरम्मत बृहस्पतिवार को कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता प्रदीप सिंह जादौन के मुताबिक इस वजह से गढिया फाटक, गणेशपुरा, हीरापुरा, प्रतापपुरा, राजीव नगर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed